Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गायक से संगीतकार बनने की राह पर श्रेया घोषाल

कहा-हर गायक के अंदर छिपा होता है एक संगीतकार

Shreya Ghoshal, Music, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:51 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार और रोमांटिक गानों से नवाजा है। उनकी आवाज का जादू कानों में मिश्री घोल देता है लेकिन किसी सिंगर का सिर्फ अच्छा गायक होना ही जरूरी नहीं है बल्कि उसे अंदर से एक बेहतर संगीतकार होना भी जरूरी है। 

हाल ही में श्रेया घोषाल ने आईएएनएस से खास बातचीत में संगीत और संगीतकार के विजन के बारे में खुलकर बात की। गायक से संगीतकार बनने के संघर्षों पर बात करते हुए सिंगर ने आईएएनएस से कहा, “यह संघर्ष कठिन है क्योंकि मैं लगातार ऐसा करती रहती हूँ। 

मैंने अपने द्वारा रचित कुछ सिंगल रिलीज़ किए हैं और मैंने ये अपने छोटे भाई के साथ मिलकर किया है। हालांकि मैं कहूँगी कि एक गायिका के अंदर एक संगीतकार छिपा होता है।” उन्होंने आगे कहा कि ये दो अलग-अलग रास्ते नहीं हो सकते क्योंकि जब किसी गायक को कोई गाना दिया जाता है, तो सभी संगीतकार उनसे उस गाने का पूरी तरह से पालन करने के लिए नहीं कहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "आप यह भी सोचते हैं, ‘मैं गाने में क्या जोड़ सकती हूँ?’ जब आप माइक पर होते हैं, तो आप लगातार रचनात्मक होते हैं। आप गाने में रंग भरते हैं, उसे किसी न किसी तरह से निखारते हैं या उसमें अपनी आत्मा डालते हैं।इस प्रक्रिया में, आप कुछ रचनाएँ और कुछ विचार जोड़ देते हैं, और यह एक बहुत ही सहज प्रक्रिया है।”

श्रेया घोषाल संगीत रचना की दुनिया में कदम रखना चाहती है, लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया, “अगर आप स्वतंत्र रूप से संगीत बना रहे हैं, तो आपको इसमें काफी स्वतंत्रता मिलती है। फिल्मों के लिए, कभी-कभी यह बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन समय की कमी के कारण मैं खुद को इस प्रलोभन से बचाती हूँ। 

मैं यह करना चाहती हूँ, लेकिन मुझे फिर किसी एक को चुनना होगा, और मुझे लगता है कि मैं शायद एक संगीतकार के रूप में उतनी अच्छी नहीं हूँ।” श्रेया घोषाल लता मंगेशकर और आशा भोंसले को अपना आदर्श मानती हैं और उन्हीं की तरह गायन में निपुण होने के सफर को ही पूरा करना चाहती हैं, लेकिन अगर उन्हें समय मिला तो वे संगीत रचना की कला में भी आगे जाकर जरूर हाथ आजमाएंगी। 

उन्होंने कहा, "संगीतकारों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। अगर आप उनकी तुलना करेंगे, तो पाएंगे कि वे अपने क्षेत्र में मुझसे कहीं आगे हैं, लेकिन हो सकता है कि कभी आगे जाकर मैं भी ऐसा ही करती दिखूं।"

 

Tags: Shreya Ghoshal , Music , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD