Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

युमनाम खेमचंद सिंह ने हज यात्रियों से राज्य में शांति के लिए दुआ करने की अपील की

Yumnam Khemchand Singh, BJP Manipur, Chief Minister of Manipur, Imphal, Manipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:10 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य के हज यात्रियों से मणिपुर में शांति और सौहार्द के लिए दुआ करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों, खासकर मैतेई पंगल समुदाय के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। ये यात्री इम्फाल से कोलकाता रवाना हुए हैं, जहां से वे मदीना के लिए आगे की यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने कहा, ''मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी हज यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें और पूरी यात्रा के दौरान स्वस्थ रहें।'' राज्य के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों से कहा, ''मणिपुर में हाल के कठिन समय और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बीच मैं हज यात्रियों से अपील करता हूं कि वे ईश्वर से दुआ करें और राज्य में शांति व स्थिरता बहाल करने के हमारे सामूहिक प्रयासों के लिए आशीर्वाद मांगें।''

मुख्यमंत्री ने यह बात इम्फाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हज यात्रियों को विदा करते समय कही। इस वर्ष मणिपुर राज्य हज समिति के तहत कुल 379 लोगों का हज के लिए चयन हुआ है। इनमें से 172 यात्री बुधवार को कोलकाता के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि बाकी 207 यात्री गुरुवार को रवाना हुए। अल्पसंख्यक कार्य निदेशालय की ओर से आयोजित विदाई कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री खुरैजाम लोकेन सिंह, विधायक कोंगखाम रोबिंद्रो सिंह, शेख नूरुल हसन, पूर्व विधायक वाई. अंतास खान और इम्फाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक चिपेम्मी केइशिंग समेत कई लोग मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री लोकेन सिंह ने फेसबुक पोस्ट में हज यात्रियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके को 'भावुक और गर्व का क्षण' बताया। उन्होंने कहा, 'यह पवित्र यात्रा अटूट आस्था, समर्पण और एकता का प्रतीक है, जो अपने साथ लोगों की उम्मीदें और दुआएं लेकर जा रही है।' मंत्री ने कहा, ''ईश्वर उनकी यात्रा को कृपा, अच्छे स्वास्थ्य और आंतरिक शांति से भर दे। उनकी दुआएं मणिपुर और देश में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं।''

 

Tags: Yumnam Khemchand Singh , BJP Manipur , Chief Minister of Manipur , Imphal , Manipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD