Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिलाओं का जन आक्रोश फूटा : मौली जागरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मशाल पदयात्रा, कांग्रेस और सहयोगी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Protest, Suman Amit Sharma, BJP Chandigarh, Mauli Jagran, Jan Aakrosh Mashaal March, Nari Shakti Vandan Adhiniyam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मौली जागरा (चंडीगढ़) , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 12:19 IST

चंडीगढ़ के मौली जागरा क्षेत्र में आज महिलाओं के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में एक प्रभावशाली जन आक्रोश मशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के खिलाफ अपना तीव्र विरोध दर्ज कराया। 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में वोट कर नारी शक्ति का अपमान किया है, जिसे देश की महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी। यह मशाल पदयात्रा सामुदायिक केंद्र, मौली जागरा के बाहर से शुरू होकर शिव मंदिर, मौली जागरा तक निकाली गई। 

पूरे मार्ग में महिलाओं ने हाथों में मशालें लेकर और जोरदार नारों के साथ अपने आक्रोश को व्यक्त किया। “नारी शक्ति का सम्मान करो”, “महिला विरोधी सोच नहीं चलेगी” और “नारी शक्ति जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं का उत्साह और एकजुटता इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप महापौर सुमन अमित शर्मा उपस्थित रहीं। 

उनके साथ पूर्व उप महापौर एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती फरमिला, श्रीमती संदीप कौर, श्रीमती मंजू वर्मा, किरण, ज्योति, राधा बिष्ट और सोनिया अटवाल सहित कई प्रमुख महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसका समर्थन किया।

उप महापौर सुमन अमित शर्मा ने अपने संबोधन में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इन दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसका विरोध कर यह साबित कर दिया कि वे केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करते हैं।

सुमन अमित शर्मा ने आगे कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे ऐसे दलों को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। 

कार्यक्रम के अंत में शिव मंदिर परिसर में सभी महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस विशाल भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि चंडीगढ़ की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग हैं और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेंगी।

 

Tags: Protest , Suman Amit Sharma , BJP Chandigarh , Mauli Jagran , Jan Aakrosh Mashaal March , Nari Shakti Vandan Adhiniyam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD