Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखजिंदर सिंह रंधावा का दावा - पंजाब में गिरेगी ‘आप’ सरकार, लागू हो सकता है राष्ट्रपति साशन

मजदूर दिवस पर स्पेशल विधानसभा सत्र में मान सरकार करवा सकती है फ्लोर टेस्ट

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 17:46 IST

पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं रहेगी और अगले कुछ दिनों में राष्ट्रपति साशन लग जाएगा। आम आदमी पार्टी को खुद सरकार गिरने का डर है, इसलिए उन्होंने मजदूर दिवस पर विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का ड्रामा किया गया है। 

इसकी आड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार बचाने के लिए फ्लोर टेस्ट करवाने जा रहे हैं, ताकि सरकार को बचा सकें। सीएम जानते हैं कि उनके कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी छोड़कर भाजपा में जा सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया, लेकिन कोई सांसद या कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहा है। 

कांग्रेसियों को भाजपा में जाने की जरूरत नहीं है। पहले गए कांग्रेस के आला नेताओं के हालात सभी के सामने हैं। रंधावा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपनी सत्ता बचाने की बजाए पंजाब को बचाने के लिए जोर लगाए। पंजाब के लोगों को सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करे। 

उन्होंने कहा कि राजपुरा-शंभू रेल ट्रैक पर हुए विस्फोट ने पंजाब के भाईचारे और अमन शांति को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने इस विस्फोट में सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी समर्थक का नाम आने के बाद मुख्यमंत्री को सवाले के घेरे में खड़ा किया।

रंधावा ने सीएम मान से पूछा कि वह बताएं अमृतपाल सिंह से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) क्यों और किसकी सलाह से हटाया गया। जबकि अमृतपाल के बाहर आते ही ऐसी घटना होना स्वाभाविक नहीं है, यह खतरनाक संकेत हैं। यह केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की विफलता है। 

उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों और गैंगस्टरों का एक साथ आना पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारे के लिए खतरा है। इनके नैक्सस को तोड़ना पड़ेगा, तभी पंजाब बचेगा। सांसद रंधावा ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को चाहिए कि विस्फोट के दौरान मरने वाले दोषी की बापू तरसेम सिंह के साथ संबंधों की गहराई से जांच करे। 

उनके साथ वायरल फोटो का सच सामने लाए। इसमें शामिल बाकी लोगों पर भी कार्रवाई की जाए। ताकि पंजाब में आगे आने वाले खतरे को टाला जा सके और कट्टरपंथी ताकतों को दबाया जा सके। रंधावा ने कहा कि सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में इतना बड़ी विस्फोट की घटना होती है और सीएम मान मौके पर ही नहीं जाते। 

उनको बतौर सीएम घटनास्थल पर जाना चाहिए था। उनको घटना के तुरंत बाद एमरजेंसी मीटिंग बुलानी चाहिए थी, लेकिन वह इसमें बुरी तरह फेल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ही नहीं बल्कि डीजीपी गौरव यादव भी स्पाइनलैस हो गए हैं। डीजीपी गौरव यादव को भी चुनौती दी। 

कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था बुरी तरह खत्म हो चुकी है। पंजाब में फिर से आतंकवाद जैसे हालात बनने लगे हैं। हाल ही में रेल ट्रैकों पर हुए धमाके इसका सबूत है। उन्होंने कहा कि डीजीपी को कानून व्यवस्था को बचाने के लिए कदम उठाने के लिए आगे आने की जरूरत है। 

आप्रेशन लोटस पर रंधावा ने सीएम मान को घेरा। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री हरपाल चीमा और उनके विधायकों ने डीजीपी को शिकायत दी थी कि उनको खरीदने की कोशिश की गई है। इस मामले में आज तक कोई जांच क्यों नहीं की गई। चार्जशीट क्यों नहीं हुई। 

अगर चीमा ने गलत एफआईआर करवाई थी तो उनके खिलाफ बीएनएस के तहत कार्रवाई क्यों नहीं करवाई गई। आप के राज्यसभा सांसदों को गद्दार कहने पर रंधावा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि गद्दारों ने गद्दारों के साथ ही गद्दारी की है। क्योंकि आम आदमी पार्टी में भी बहुत से नेता ऐसे हैं जो पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस में थे और आज वे आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री और अध्यक्ष के पद पर बैठे हैं।

रंधावा ने साफ कहा कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और उनके समेत चार कांग्रेसी सांसदों के भी भाजपा में संपर्क होने की अफवाह फैलाई थी, मगर हमारा कोई सांसद पार्टी छोड़ने वाला नहीं है। आम आदमी पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति जरूर चल रही है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD