Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

अमृतसर में सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश

4 किलो हेरोइन व चार पिस्तौल सहित दो गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 16:10 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से चल रहे नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को 4.108 किलोग्राम हेरोइन और चार आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अरश (21) निवासी गांव लहूका, तरनतारन और तरसेम सिंह उर्फ कैरों उर्फ पहलवान (31) निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह नगर, तरनतारन के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में दो 9 एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया निर्मित) और दो .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) तथा पांच जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के जरिए भेजी जाती थी, जिसे बाद में आरोपी प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और आगे-पीछे के लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है। इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी अरशदीप उर्फ अरश को 2.6 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। 

आगे की कार्रवाई में पूछताछ के आधार पर सह-आरोपी तरसेम उर्फ कैरों को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद किए गए। सीपी ने बताया कि जांच के अनुसार आरोपी तरसेम उर्फ कैरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ कृष्ण (जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है) का साथी है। आगे यह भी सामने आया कि गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ कृष्ण ने तरसेम को फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने का लालच देकर अपने लिए काम करने को कहा था।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 68 दिनांक 26-04-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21-बी, 21-सी और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना छावनी, अमृतसर में दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD