Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा व्यक्ति 6 किलो हेरोइन सहित काबू

गिरफ्तार आरोपी दुबई-आधारित हैंडलर अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर कर रहा था काम: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 15:20 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने 6 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी वैरोवाल रोड, जंडियाला गुरु, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी सिल्वर रंग की हुंडई i10 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी बी 10-सी वी -3211) भी जब्त कर ली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई स्थित हैंडलर अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था, जो नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अंतरप्रीत सिंह के निर्देश पर आरोपी लवप्रीत विभिन्न स्थानों से हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई भी करता था।

इस करवाई सम्बन्धी ओर विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी लवप्रीत ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और इसे अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर अड्डा मानावाला के पास किसी अन्य व्यक्ति को पहुंचाना था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। 

तलाशी के दौरान उसकी कार से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 27 दिनांक 29-04-2026 को दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD