Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत ; 26 घायल

Tragedy, Road Accident, Bhopal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

भोपाल , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 14:46 IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक बस मुरैना से उज्जैन जा रही थी। इसी दौरान ब्यावरा शहर के पास कचरी गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस में मुरैना के तोमर परिवार के करीब 45 लोग सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्री एक-दूसरे से टकराकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 

अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 26 घायलों का इलाज शुरू किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आठ घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें सिर, सीने और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

घायलों में सात महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। इनमें एक पांच वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मुरैना और उज्जैन दोनों परिवारों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Bhopal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD