Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्योंझर में 1330 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, मोहन चरण माझी ने ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

Mohan Charan Majhi, BJP Odisha, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 13:17 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को क्योंझर जिले में लगभग 1,330.24 करोड़ रुपए की लागत वाली 187 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास और परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाना है। क्योंझर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 17 करोड़ रुपए की लागत से बने नए ‘अमा बस’ डिपो का उद्घाटन किया और जिले के लिए 25 आधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके साथ ही उन्होंने क्योंझर जिले के विभिन्न स्थानों पर लगभग 705 करोड़ रुपए की लागत वाली 62 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। वहीं, 251 करोड़ रुपए की 24 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को तेज करने के लिए 375 करोड़ रुपए की लागत वाली 101 नई परियोजनाओं की भी घोषणा की।

सीएम मोहन चरण माझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्योंझर ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन अतीत में यह जिला उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद यहां विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में एक मेगा स्टील प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधारशिला रखी जाएगी।

इससे क्योंझर को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। ई-बस सेवा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है, जहां वे चालक और मार्गदर्शक की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि किफायती किराया और डिजिटल भुगतान की सुविधा छात्रों और श्रमिकों दोनों के लिए लाभकारी होगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ई-बस योजना से हर साल लगभग 330 से 390 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस सेवा को अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा और इसके रखरखाव के लिए लगभग 238 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल ओडिशा को हरित परिवहन (ग्रीन मोबिलिटी) के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएगी। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि आने वाले 10 साल ओडिशा के लिए “संकल्प का दशक” होंगे और 2036 तक क्योंझर ‘समृद्ध ओडिशा’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , BJP Odisha , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD