Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

पटियाला जिले के किसानों को खरीदी गई गेहूं की 2077 करोड़ रुपये की 100 प्रतिशत अदायगी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने संभावित बारिश को देखते हुए मंडियों में गेहूं की सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 11:12 IST

पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने संभावित बारिश और तेज़ हवाओं को ध्यान में रखते हुए जिले की मंडियों में गेहूं की सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश और आंधी से फसल को बचाने के लिए तिरपालों के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। 

इसके बावजूद जहां कहीं तिरपाल फटी हुई हों या कोई कमी दिखाई दे, वहां तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश खरीद एजेंसियों और आढ़तियों को दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

आज यहां मंडियों में गेहूं खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि पटियाला जिले के किसानों को मंडियों में खरीदी गई गेहूं की कुल 2077 करोड़ रुपये की 100 प्रतिशत अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों से एक ही दिन में 47 हजार टन से अधिक गेहूं की रिकॉर्ड लिफ्टिंग करवाई गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की मंडियों में गेहूं की आमद तेज़ी से बढ़ रही है और उसी अनुपात में खरीद भी सुनिश्चित की जा रही है, जबकि लिफ्टिंग प्रक्रिया को भी गति दी गई है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के साथ ही किसानों के खातों में भुगतान सीधे जमा किया जा रहा है और अब तक 100 प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आगे बताया कि मंडियों में अब तक कुल 8,35,183 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 8,30,951 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD