Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नारी शक्ति वंदन विधेयक पर विपक्ष ने गुमराह करने की कोशिश की : डॉ. अरविंद शर्मा

महिलाओं के अधिकारों पर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट

Dr Arvind Kumar Sharma, BJP Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 15:15 IST

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर बोलते हुए हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विधेयक को लेकर विपक्ष द्वारा गलत नैरेटिव बनाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के कुछ सदस्यों द्वारा काले कपड़े पहनकर यह दिखाने की कोशिश की गई कि उनके साथ अन्याय हो रहा है, जबकि वास्तविकता में किसी भी राज्य को कोई नुकसान नहीं होने वाला था।

डॉ. शर्मा ने कहा कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन के बाद भी राज्यों की हिस्सेदारी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु की सीटों और प्रतिशत में कोई ऐसा अंतर नहीं आएगा, जिससे किसी राज्य को नुकसान हो।

महान विचारकों से प्रेरित नारी सशक्तिकरण की सोच 

डॉ. शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले जैसे महान व्यक्तित्वों ने नारी शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि “शिक्षित नारी, सशक्त राष्ट्र” और “शिक्षित नारी, सशक्त परिवार” की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” का मंत्र दिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र और हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की संख्या इतनी अधिक है कि उन्हें पढ़ने में पूरा दिन लग सकता है।

महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं का विस्तार 

डॉ. शर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना, स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा अभियान, प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना, लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी अनेक योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जो चुनाव से पहले किया गया वादा था। विपक्ष द्वारा संदेह जताने के बावजूद इस योजना को लागू कर सरकार ने अपनी साफ नीयत को सिद्ध किया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का “एक देश, एक झंडा” का विचार और अटल बिहारी वाजपेयी का “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” का मार्गदर्शन सरकार की कार्यशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करते समय भी श्रेय लेने की कोशिश नहीं की और आज भी उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि विपक्ष चाहे तो पूरा श्रेय उन्हें दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं और देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में महिलाएं और अधिक सशक्त होंगी तथा “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” का सपना अवश्य साकार होगा।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD