Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

खेल मंत्री गौरव गौतम ने श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में हरियाणा का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया

क्लीन एंड सेफ स्पोर्ट्स” पर दिया विशेष जोर, सभी राज्यों को 2036 ओलंपिक में 70 पदक जीतने का आह्वान

Gaurav Gautam, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Srinagar, Srinagar News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़/श्रीनगर , 26 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 11:25 IST

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में हरियाणा राज्य की ओर से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गौरव गौतम ने राज्य का गरिमामय प्रतिनिधित्व किया। यह शिविर केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडवीय और राज्य मंत्री श्री रक्षा खड़से की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

श्री गौरव गौतम ने “Clean and Safe Sports” विषय पर शिविर के दौरान  सभी प्रतिनिधियों को  कहा कि हरियाणा, जो देश की मात्र ढाई प्रतिशत आबादी वाला राज्य है, फिर भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 प्रतिशत से अधिक पदक जीतने में सफल रहा है। उन्होंने इसके पीछे खिलाड़ियों की अथक मेहनत, लगन और हरियाणा सरकार की दूरदर्शी खेल नीतियों को प्रमुख कारण बताया।

खेल मंत्री ने  कहा कि “हमारा सदैव का नारा रहा है — ‘देशां में देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना’। हमारा खिलाड़ी हमेशा ड्रग्स और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन का प्रतीक बना है।” उन्होंने सभी राज्यों के मंत्रियों एवं अधिकारियों से अपील की कि खिलाड़ियों को 10-12 वर्ष की आयु से ही डोपिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही उन्होंने खेल जगत के सभी स्टेकहोल्डर्स से आग्रह किया कि खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थ उपलब्ध कराने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मिशन ओलंपिक-2036: विजयीभव

श्री गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन ओलंपिक-2036: विजयीभव” के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह देश की पहली दस वर्षीय खेल योजना है, जिसके तहत हरियाणा के एक हजार से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2036 के ओलंपिक में हरियाणा कम से कम 36 पदक देश की झोली में डालेगा।

हरियाणा के खेल मंत्री ने सभी राज्यों के खेल मंत्रियों को कहा कि “आइए हम सब मिलकर टोक्यो ओलंपिक में देश द्वारा जीते गए 7 पदकों को 2036 तक बढ़ाकर कम से कम 70 पदक करने का संकल्प करें।” यह आह्वान पूरे देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।

हरियाणा की खेल नीति पर शॉर्ट फिल्म ने मंत्रियों का ध्यान खींचा

शिविर के अंतिम दिन हरियाणा सरकार द्वारा तैयार की गई विशेष शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म में हरियाणा की खेल नर्सरियों, खिलाड़ी बीमा योजना, कैश अवार्ड पॉलिसी, खिलाड़ी नौकरी कोटा और भविष्य की खेल योजनाओं को विस्तार से दिखाया गया। फिल्म ने सभी राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडवीय ने हरियाणा की खेल नीतियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी केंद्र सरकार के समन्वय से हरियाणा की तर्ज पर अपनी खेल नीतियों को मजबूत करना चाहिए।

नई खेल नीति-2025 पर हुई विस्तृत चर्चा

शिविर में देशभर के खेल मंत्रियों एवं अधिकारियों ने नई खेल नीति-2025 और स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के अनुरूप भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने सहमति जताई कि जल्द ही हर राज्य भारत सरकार की खेल नीति के अनुरूप अपने यहां खिलाड़ियों के विकास के लिए ठोस कदम उठाएगा।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Srinagar , Srinagar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD