Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशे से हो रही मौतों पर भावुक हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा, बोले- और कितने बेटे खोएगा पंजाब?

48 घंटे में चार अंतिम संस्कार आप सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई में नाकामी का गंभीर प्रमाण : सुखजिंदर सिंह रंधावा

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 10:36 IST

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य में नशे की ओवरडोज़ से हुई हालिया मौतों पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। लगातार हो रही युवाओं की मौत पर भावुक होते हुए रंधावा ने सरकार से पूछा कि आखिर पंजाब और कितने बेटे खोएगा? पंजाब के युवाओं को कौन बचाएगा? पंजाब का यह दर्द है कि 48 घंटे में चार अंतिम संस्कार करने पड़ रहे हैं।

नशे से अपनी जान गवांने वाले इन युवाओं की मौत पर सियासत नहीं बल्कि जवाबदेही चाहिए। रंधावा ने कहा कि सिर्फ 48 घंटों के भीतर नशे के कारण चार युवाओं की दुखद मौत न केवल दिल दहला देने वाली है, बल्कि यह वर्तमान सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई में नाकामी का गंभीर प्रमाण भी है। ये घटनाएं कोई इक्का-दुक्का मामले नहीं हैं।

ये मान सरकार के “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान की ज़मीनी हकीकत को उजागर करती हैं, जोकि बड़े-बड़े दावों से बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मौजूदा बहरी और गूंगी आप सरकार तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, तो इतिहास इस दौर को एक ऐसी अवधि के रूप में याद करेगा, जब एक पूरी पीढ़ी को बचाने का मौका गंवा दिया गया। पंजाब का युवा सिर्फ आंकड़े नहीं हैं।

वे हमारे भविष्य की नींव हैं। हर एक मौत पूरे सिस्टम की सामूहिक विफलता है, और मौजूदा सरकार को इस बिगड़ते हालात की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पिछले छह महीनों में नशे से हुई कुल मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठाया और पूछा कि ये आंकड़े सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि हर दिन हो रही कीमती ज़िंदगियों के नुकसान का मामला है।

आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध का वादा करके सत्ता में आई थी। आज पंजाब के लोग पूछ रहे हैं कि वह युद्ध कहां है? अगर यह “युद्ध” है, तो हमारे युवा क्यों मर रहे हैं? नशे के नेटवर्क खुलेआम क्यों फल-फूल रहे हैं? जवाबदेही क्यों नहीं दिख रही? पंजाब के सबसे गंभीर संकट को प्राथमिकता देने के बजाय, नेतृत्व कहीं और व्यस्त नजर आता है, जिससे परिवारों को इस लापरवाही की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

शासन केवल प्रचार और बयानों तक सीमित नहीं हो सकता। लोगों को सिर्फ बातें नहीं नतीजे चाहिए। सरकार को जवाब देना होगा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां नशा माफिया की कमर तोड़ने में क्यों विफल रही हैं। इन नेटवर्क को कौन संरक्षण दे रहा है? ऐसा कोई बड़ा और प्रभावी अभियान क्यों नहीं चलाया गया, जिससे ज़मीनी स्तर पर बदलाव दिखे? यह लगातार चुप्पी और निष्क्रियता बेहद चिंताजनक है।

रंधावा ने मुख्यमंत्री से राजनीतिक दिखावे से ऊपर उठकर इस मुद्दे की गंभीरता को समझने की अपील की। उन्होंने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को कांग्रेस हर मंच पर उठाते रहेंगे और तब तक सरकार को जवाबदेह ठहराते रहेंगे, जब तक ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं होती।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD