Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भगवंत मान सरकार राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा की क्रांति लाई : अमन अरोड़ा

सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 2.9 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत

Aman Arora, AAP Punjab, Sangrur, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुनाम , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 26, 2026, 10:27 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज सुनाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगभग 2.9 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करवाई।कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने गांव नमोल में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 42.54 लाख रुपये की लागत से नए क्लासरूम, साइंस लैब और अन्य नवीनीकरण कार्यों का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि गांव शेरों में भी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 31.96 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कार्य पूरे कर स्कूल को नया स्वरूप दिया गया है।

इसके अलावा गांव मंडेर कलां में 55 लाख रुपये की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया गया, जिससे लोगों को घर के नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसी प्रकार लोहाखेड़ा के तकीपुर रोड पर भी 55 लाख रुपये की लागत से एक और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। इस मौके पर संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है और अस्पतालों व हेल्थ सेंटरों में बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा सके। अमन अरोड़ा ने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाकर शिक्षा क्रांति का हिस्सा बनें।

अमन अरोड़ा ने कहा कि लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा देना भगवंत मान सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी तरविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अध्यापक, अभिभावक, पंच, सरपंच और गांववासी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP Punjab , Sangrur , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD