Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी सरकार को हटाने का मन बना लिया है : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, West Bengal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रैना , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 17:32 IST

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैना में रोड शो किया। जेपी नड्डा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले ही चरण में एकतरफा जनता का फैसला देखने को मिला है।

देखा जाए तो पहले चरण में ही भाजपा के पक्ष में और ममता सरकार के विपक्ष में फैसला आ गया है। पश्चिम बंगाल में चोलाबाजी, कमीशनखोरी, लूट सहित कई मुद्दों पर आम आदमी परेशान हो गया है। इसके चलते जनता ने ममता सरकार को हटाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जनता ने जिस तरह से वोटिंग की है उससे ममता सरकार को भी पता चल गया है कि वो सत्ता से बाहर जा रही हैं।

दूसरे चरण में हम लोगों को स्पष्ट बहुमत भाजपा को मिलता दिखाई दे रहा है। 4 मई को सारी स्थिति साफ हो जाएगी। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ममता सरकार अपनी जड़ पश्चिम बंगाल में बचा नहीं पा रही है और दिल्ली में भाजपा को हटाने की बात कर रही हैं। बंगाल की जनता इनसे परेशान हो गई है, इसीलिए इनको हटा रही है, ये बोलती कुछ हैं और करती कुछ हैं।

इस बार बंगाल की जनता के साथ इनकी जड़ उखड़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार विकास तेजी से करेगी। अभी की सरकार विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है, जिससे जनता परेशान हो गई है। जनता को भी पता है जैसे दूसरे राज्यों में एनडीए की सरकार विकास कर रही है, उसी तरह यहां भी विकास होगा।

बंगाल के लिए विकास बहुत जरूरी है, इसीलिए भाजपा जरूरी है। विपक्ष की तरफ से भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रयास पर जेपी नड्डा ने कहा कि ये लोग कुछ भी कर लें, कुछ नहीं होने वाला है। जब भी निष्पक्ष चुनाव होता है तो इन लोगों को परेशानी होने लगती है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD