Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने की राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

Chief Secretary Sanjay Gupta reviewed the security and arrangements for the President
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 13:50 IST

मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 27 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक प्रस्तावित राज्य के दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। राष्ट्रपति 27 अप्रैल को अपने एक सप्ताह के हिमाचल के प्रवास पर शिमला पहुंच रही हैं।

बैठक में बीते सप्ताह आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की स्थिति एवं उन पर की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। दौरे के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य एजेंडा के बिंदुओं में व्यापक सुरक्षा प्रबंध, सुरक्षा पास से संबंधित पहलुओं, यातायात प्रबंधन, प्रेस कवरेज के समन्वय तथा दौरे से जुड़े अन्य विषय शामिल रहे। 

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कांगड़ा, शिमला तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के दौरों की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन तथा सभी व्यवस्थाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुचारु, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दौरे के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, सचिव (सामान्य प्रशासन) आशीष सिंहमार, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप तथा पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह सहित राज्य पुलिस एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सेना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

कांगड़ा, कुल्लू तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों के उपायुक्तों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Chief Secretary Himachal Pradesh, Sanjay Gupta, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal

 

Tags: Chief Secretary Sanjay Gupta reviewed the security and arrangements for the President s visit to Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD