Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

भारत महिला सशक्तिकरण से महिला-नेतृत्व वाले विकास की ओर अग्रसर – प्रो. असीम कुमार घोष

राज्यपाल ने एमसीएम डीएवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

 Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 12:41 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि नारी शक्ति की अपार क्षमता को पहचानते हुए भारत अब धीरे-धीरे महिला सशक्तिकरण से आगे बढ़कर महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे राज्यों में महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है, जो महिलाओं में नेतृत्व क्षमता और उद्यमशीलता की बढ़ती भावना का प्रमाण है।

राज्यपाल आज चंडीगढ़ स्थित मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन (एमसीएम डीएवी कॉलेज) के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला, श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं। छात्रों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। 

उन्होंने कहा कि नवाचार को प्रोत्साहित करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता को सशक्त करने में युवा स्नातकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्राएं महिला-नेतृत्व वाले विकास पर आधारित एक समृद्ध और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा अपने परिवार, संस्थान और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगी।

स्नातक होने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ते हुए उनके निर्णय, परिश्रम और दृढ़ संकल्प ही उनके भविष्य को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा असीम अवसरों के द्वार खोलती है—चाहे वह उच्च शिक्षा हो या पेशेवर जीवन—और सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती रहती है। 

उन्होंने कहा कि सच्ची सफलता केवल उपलब्धियों में नहीं, बल्कि निरंतर आत्म-विकास में निहित है। राज्यपाल ने कॉलेज प्रबंधन को भी बधाई देते हुए कहा कि पिछले छह दशकों में इस संस्थान ने अनेक प्रतिभाशाली छात्राओं को तैयार किया है, जिन्होंने देश-विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। 

उन्होंने कॉलेज की उस प्रतिबद्धता की सराहना की, जिसके तहत संस्थान समग्र, मूल्यपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है—ऐसी शिक्षा जो छात्राओं को बौद्धिक रूप से सक्षम, नैतिक रूप से सुदृढ़, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और आध्यात्मिक रूप से जागरूक नागरिक बनाती है। इस अवसर पर राज्यपाल ने संकाय सदस्यों को पीएच.डी. की उपाधियां प्रदान कीं।  साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं  को सम्मानित किया तथा कॉलेज की शोध पत्रिका ‘न्यू होराइजन्स’ का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रीतम पाल; राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत; पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण डीन प्रो. योगेश कुमार रावल; एमसीएम डीएवी कॉलेज की प्राचार्या सुश्री नीना शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD