Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

प्रो. असीम कुमार घोष ने अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Nayab Singh Saini, Anurag Rastogi, Ajay Sura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 12:38 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्री अजय सूरा को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री अजय सूरा को उनकी नई भूमिका और जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्य सूचना आयुक्त श्री टी वी एस एन प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी आई डी श्री सौरभ सिंह, राज्यपाल के सचिव श्री विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी, राज्य सूचना आयुक्त श्री कर्मवीर सैनी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वर्षा खांगवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे, राज्यपाल के ए डी सी  स्क्वाड्रन लीडर श्री पी. भरत तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Nayab Singh Saini , Anurag Rastogi , Ajay Sura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD