Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज की मौजूदगी में आज भाजपा मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने भरा नामांकन

नरेंद्र मोदी की लहर देश-प्रदेश में और यही लहर अम्बाला निगम चुनाव में पहुंचे तो लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी" : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, BJP Haryana, Haryana, Ranbir Singh Gangwa, Manjinder Singh Sirsa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 12:16 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला नगर निगम चुनाव में भाजपा से मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन आज इस आशीष के साथ भरवाया गया है कि वो भारी मतों से यहां से चुनाव जीत सकें। श्री विज आज अम्बाला शहर एडीसी कार्यालय में मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन भरवाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास की लहर देश व प्रदेश में चल रही है और इसी लहर का हिस्सा अम्बाला नगर निगम के लोगों तक भी पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि तीनों जगह पर एक ही विचारधारा की पार्टी के लोग विजयी हो। इससे ज्यादा अच्छे व बेहतर तरीके से लोगों तक केंद्र व प्रदेश की सेवाएं पहुंचेगी। आप जानते हैं कि कई बार तो नलके में पानी भी नहीं आता। 

आज नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हरियाणा से कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, दिल्ली से मंत्री सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा, पूर्व मंत्री असीम गोयल, सांसद कार्तिकेय शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता व अन्य मौजूद रहे। 

"ममता बनर्जी थक चुकी हैं, अब छतरी लगाकर छाँव में बैठें": अनिल विज का बंगाल चुनाव पर बड़ा तंज

बंगाल चुनावों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मोदी जी का करिश्मा है, उनकी दूर-दृष्टि है उनके इंतजाम है कि जिस प्रदेश में 1947 के बाद चुनाव के दिन सैकड़ों हत्याएं होती थी और आज लोगों ने दिल खोलकर बंपर वोटिंग की है। पहले लोगों को घरों से आने ही नहीं दिया जाता था और दबंगई से लोगों द्वारा रोका जाता था। 

इस बार बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए आए है जो इस बात का इशारा है कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में भारी मतों से सरकार बनाने जा रही है। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ममता बनर्जी काफी थक गई है और किसी छांव में उन्हें छतरी लगाकर बैठना चाहिए।  

 

Tags: Anil Vij , Haryana , BJP Haryana , Haryana , Ranbir Singh Gangwa , Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD