Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी पार्टी के सांसदों के बाद पार्टी के विधायक भी भाजपा में शामिल होंगें : बिक्रम सिंह मजीठिया

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Latest News, Punjab News,Todays Latest news
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 10:43 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी ( आप) से सात राज्यभा सांसदों का भाजपा में जाना काफी लंबे समय से अपेक्षित था और कहा कि आप पार्टी से बड़ी संख्या में विधायक भी भाजपा में जल्द ही शामिल होंगें।यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा ,‘‘आम  आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के वादे पर सत्ता में आई थी, लेकिन खुद भ्रष्टाचार और घोटालों में फंस चुकी है। 

उन्होने कहा कि पहले तो आप पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने पार्टी छोड़ी, अब आप पार्टी के पंजाब में सूत्रधार नेता संदीप पाठक और राघव चडढ़ा और उनके साथ अन्य सांसदों ने भी पार्टी छोड़ दी है।’’बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होने कहा,‘‘ इसकी शुरूआत जालंधर और लुधियाना से होगी और ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप पार्टी अल्पमत सरकार बनकर गिर सकती है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी गलत तरीके से अर्जित की हुई संपत्ति को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हो सकते हैं, जिसमें उनकी वह संपत्ति भी शामिल है, जिसे वह आस्ट्रेलिया में स्थानांतरित कर चुके हैं।’’सरदार मजीठिया ने कहा कि इस स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी खुद जिम्मेदार है। उन्होने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने राज्यसभा की सीटें बाहरी लोगों को क्यों दी?

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Latest News , Punjab News , Todays Latest news

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD