Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में बह्याकुमारी संस्थान कर रहा हैं विशेष सहयोग - कृष्ण लाल पंवार

Krishan Lal Panwar, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 16:33 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली जा रही जागरूकता रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा 19 अप्रैल को इसराना विधानसभा क्षेत्र के थिराना गांव स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से प्रारंभ हुई थी और हरियाणा के विभिन्न जिलों में जन-जागरण करते हुए आज चंडीगढ़ पहुंची।

इस अवसर पर मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बन चुका है, जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आ जाता है।

ऐसे में नशा मुक्त भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा चलाई जा रही यह रथ यात्रा एक प्रेरणादायक पहल है, जो युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मबल का संचार कर रही है। 

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों की भूमिका समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने और युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। श्री पंवार ने बताया कि यह रथ यात्रा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में जाकर प्रतिदिन अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 

इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान, संवाद और जन-संपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे नशे से दूर रह सकें।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने परिवार व समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान को अपना व्यक्तिगत संकल्प नहीं बनाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह रथ यात्रा एक व्यापक जन-जागरण अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और नशा मुक्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह रथ यात्रा चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न जिलों में जागरूकता फैलाने के बाद 5 मई 2026 को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी, जहां भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस पूरी यात्रा के दौरान हजारों लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

 

Tags: Krishan Lal Panwar , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD