Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में बह्याकुमारी संस्थान कर रहा हैं विशेष सहयोग - कृष्ण लाल पंवार

Krishan Lal Panwar, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 16:33 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली जा रही जागरूकता रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा 19 अप्रैल को इसराना विधानसभा क्षेत्र के थिराना गांव स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से प्रारंभ हुई थी और हरियाणा के विभिन्न जिलों में जन-जागरण करते हुए आज चंडीगढ़ पहुंची।

इस अवसर पर मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर और चिंताजनक समस्या बन चुका है, जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आ जाता है।

ऐसे में नशा मुक्त भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा चलाई जा रही यह रथ यात्रा एक प्रेरणादायक पहल है, जो युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मबल का संचार कर रही है। 

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों की भूमिका समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने और युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। श्री पंवार ने बताया कि यह रथ यात्रा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में जाकर प्रतिदिन अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 

इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान, संवाद और जन-संपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे नशे से दूर रह सकें।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने परिवार व समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान को अपना व्यक्तिगत संकल्प नहीं बनाएगा, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह रथ यात्रा एक व्यापक जन-जागरण अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और नशा मुक्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह रथ यात्रा चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न जिलों में जागरूकता फैलाने के बाद 5 मई 2026 को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी, जहां भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। इस पूरी यात्रा के दौरान हजारों लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

 

Tags: Krishan Lal Panwar , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD