Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

24 अप्रैल को केवल खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंपस में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज

रूटीन अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं: डिप्टी कमिश्नर

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:25 IST

सरकार के निर्देश अनुसार 24 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे केवल खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंपस, जालंधर में सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने इस संबंध में एक बैठक करके मॉक ड्रिल से जुड़े विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी और कमांडेंट जसकरन सिंह विशेष तौर से मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज केवल खालसा कॉलेज फॉर वूमेन के कैंपस में ही होगी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल एयर रेड चेतावनी सिग्नल से शुरू होगी, जो सायरनों के जरिए (2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज) दिया जाएगा।

श्री वालिया ने बताया कि कॉलेज कैंपस में ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी।अभ्यास पूरा होने के बाद एक ‘ऑल क्लियर’ सिग्नल बजाया जाएगा (2 मिनट तक लगातार ऊंची आवाज वाला सायरन), जो मॉक एक्सरसाइज की समाप्ति का संकेत होगा।

श्री वालिया ने बताया कि अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों के तालमेल से आग बुझाने की कार्रवाई, सर्च और बचाव कार्य, फर्स्ट-एड तथा मेडिकल सहायता, घायल व्यक्तियों को निकालने, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के उपायों की रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज के लिए केवल खालसा कॉलेज फॉर वूमेन का चयन किया गया है। 

इसके अलावा जिले के किसी भी अन्य शहर, गांव या किसी भी अन्य स्थान पर मॉक ड्रिल नहीं करवाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सिविल डिफेंस तैयारियों की जांच के लिए एक रूटीन अभ्यास है। 

उन्होंने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल विभागों के आपसी तालमेल को सुनिश्चित करने के साथ-साथ जागरूकता पैदा करने के लिए की जाती है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से सतर्क रहने की अपील भी की। बैठक में सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल के अलावा पुलिस, सिविल डिफेंस, पी.एस.पी.सी.एल.  समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD