Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोहन चरण माझी ने सरकारी कर्मचारियों को बताया 'सरकार का चेहरा' बताया, 4623 को दिया नियुक्ति पत्र

Mohan Charan Majhi, BJP Odisha, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:17 IST

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कहा कि प्रशासनिक और शासन व्यवस्था में लोक सेवक ही सरकार का वास्तविक चेहरा होते हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सरकारी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करने का एक अनोखा अवसर है।

इस अवसर पर सात विभागों के कुल 4,623 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के 4,113, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 154, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के 143, इस्पात एवं खान विभाग के 77, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास विभाग के 70, पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के 52 तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि शासन और प्रशासन व्यवस्था में अधिकारी और कर्मचारी ही सरकार का असली चेहरा होते हैं। हमारा सामूहिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोग अब महसूस करने लगे हैं कि यह सरकार वास्तव में जनता की सरकार है।

यदि इसी भावना के साथ काम किया जाए तो सरकारी सेवा की गरिमा बनी रहेगी और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने राज्य में युवाओं को रोजगार देने का उल्लेख करते हुए बताया कि जून 2024 से अब तक 44,082 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि लगभग 92,000 लोगों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सलाह दी कि वे अपने कार्य में दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से दूर रहें, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समाधान करें, व्यक्तिगत विचारों को कार्य में बाधा न बनने दें, सरकारी नीतियों का पालन करें, समय की पाबंदी रखें और कार्यस्थल पर शिष्टाचार व गरिमा बनाए रखें। अंत में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता नीति को अपनाएं और कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , BJP Odisha , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD