Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मनोज सिन्हा ने स्वामी प्रणवानंद विद्यामंदिर की नवनिर्मित इमारत का किया उद्घाटन

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Swami Pranavanand Vidyamandir
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नगरोटा , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 16:34 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को नगरोटा में स्वामी प्रणवानंद विद्यामंदिर की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने उद्घाटन समारोह की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा कीं, जिसमें वह कई गणमान्य लोगों के साथ स्कूल की इमारत का उद्घाटन करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नवनिर्मित स्कूल की इमारत की तस्वीर भी साझा की हैं। उन्होंने आगे अपने पोस्ट में छात्रों से राष्ट्र निर्माण में अपनी तरफ से अमूल्य योगदान देने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने आज के बदलते परिदृश्य में छात्रों से कक्षाओं को अपने अनुरूप भी ढालने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों के इस कदम से भारत को विश्व की अग्रणी ज्ञान अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हमें छात्रों के बीच सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूत करने की आवश्यकता है, क्योंकि विविधता में एकता ही वैश्विक समाज को परिभाषित करती है। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि स्पष्ट अभिव्यक्ति के लिए हमें संचार कौशल को बढ़ावा देना होगा और इसके महत्व को समझना होग। इससे हमारी आने वाली नई पीढ़ी को बेहतर जीवन मिलने में मदद मिलेगी। वहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के सहयोग को बढ़ावा देने में भी हमें मदद मिलेगी। 

इससे पहले, 22 अप्रैल को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांबा में एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की औद्योगिक इकाई का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने पहलगाम हमले और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने पहलगाम हमले के संदर्भ में कहा था कि हमारी बहन बेटियों के सिंदूर पर आंख उठाकर देखने वालों को भारत भूलता नहीं है, बल्कि उन्हें कड़ी सजा देता है। 

इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक तरफ जहां पाकिस्तान आतंकियों की फैक्ट्री लगाता है, तो वहीं दूसरी तरफ हमारे यहां पर विकास के लिए फैक्ट्रियां स्थापित का जा रही हैं, ताकि अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके। उन्होंने कहा था कि एक तरफ पड़ोसी मुल्क अपनी फैक्ट्रियों से आतंकवादियों को पैदा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ से हमारी फैक्ट्रियों में हो रहे कामों से राष्ट्र निर्माण को मदद मिल रही है।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Swami Pranavanand Vidyamandir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD