Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखजिंदर सिंह रंधावा का भाजपा और आप सरकार पर बड़ा हमला, बोले- दोनों सरकारें दे रही गैंगस्टरवाद को बढ़ावा

भाजपा शासित राज्यों से ऑपरेट कर रहे कई गैंगस्टर, पंजाब में कर रहे वारदातें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 12:24 IST

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गैंगस्टरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की भाजपा और आम आदमी पार्टी पंजाब की सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों और फिरौती मांगने वालों को आदमी को ग्लोरीफाइ करना समाज के लिए खतरनाक बात है। 

जिस पर केंद्र की भाजपा सरकार और आप सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। रंधावा ने कहा कि पंजाब की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में जितने भी मेन गैंगस्टर हैं, उनमें से तकरीबन भाजपा शासित राज्यों से हैं।

वहीं से वह पंजाब में वारदातें अंजाम देते हैं। पंजाब पुलिस को वह चेलेंज देते हैं कि वह पता लगा लें इन सभी गैंगस्टरों के फोन पंजाब में 24X7 मोबाइल फोन चलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन पर काबू पाने में फेल साबित हो रही है।

सावरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कोर्ट से आदेश निकलवा दिया जाता है को इस जेल के बाहर उसे कोई इंटेरोगेट नहीं कर सकता है। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि बिश्नोई से कोई और राज्य या राज्य की पुलिस पूछताछ ही नहीं सकती है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब की जेल में लॉरेस बिश्नोई की इंटरव्यू के मामले में भी पंजाब सरकार एक्सपोज हुई है। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की स्टेटमेंट देकर खंडन किया था कि पंजाब की इंटरव्यू नहीं है। जब हाईकोर्ट ने जांच बाहरी राज्य को ट्रांसफर कर दी तो जांच अधिकारी ने लिखकर दिया कि यह इंटरव्यू पंजाब के पुलिस स्टेशन और जेल में हुई है।

रंधावा ने गैंगस्टरों को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से जारी किए गए विज्ञापन पर भी मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के साथ मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर जारी करना सरासर गलत है। मुख्यमंत्री को इसमें शर्म आनी चाहिए थी, लेकिन वह विज्ञापन लगवा कर वाह-वाही लूटने मे जुटे हैं। 

उन्होंने तंज कसा कि सीएम की गैंगस्टरों के सामने बोलती बंद हो जाती है। उन्होंने पंजाब कैबिनेट मंत्री रहे लालजीत सिंह भुल्लर के दबाव में आकर आत्महत्या करने वाले अधिकारी रंधावा के मामले में देश के गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस सांसद लिखकर दें तो वह इस केस की जांच सीबीआई को सौंप देंगे, लेकिन लिखने के बावजूद उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया। इसमें पंजाब की भाजपा लीडरशिप भी चुपी साधे हैं। वह भी सिर्फ बातें ही करते हैं।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD