Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की गुरुग्राम में हुई अहम बैठक

27 अप्रैल को बुलाया जाएगा हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Cabinet Decisions Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 15:54 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को गुरुग्राम में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज़ बिल लाया जाएगा। 

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में कॉमन कैडर के ग्रुप- डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए ज़रूरी नियम बनाने पर सहमति बनी है। कॉमन कैडर ग्रुप- डी कर्मचारियों ने पांच साल से ज़्यादा की सर्विस पूरी कर ली है और वे क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो गए हैं। 

इसलिए, बैठक में हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) बिल, 2026 के मसौदे को मंजूरी दी गई है। ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 5 प्रतिशत एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में शामिल की गई है।

लोकसभा में नारी शक्ति का अपमान, विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ने देखा कि लोकसभा में कैसे विपक्षी दलों ने भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोका, उसके सपनों को बेरहमी से कुचला। संसद में जो कुछ हुआ, उसने कांग्रेस और उनके सहयोगियों का असली चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है। 

इन दलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात महिलाओं को अधिकार देने की आती है, तो उनका असली चरित्र महिला-विरोधी और सत्ता का लोभी हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति विपक्ष की संकीर्ण सोच उजागर हुई है। वे महिलाओं को चारदीवारी में बंद रखना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत महिलाओं के नेतृत्व और सहभागिता से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत की भूमि से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को हमने गंभीरता से लिया और समाज की सोच को बदलने का काम किया। पिछले साढ़े 11 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण की यह यात्रा निरंतर जारी है और यह परिवर्तन केवल मजबूत नेतृत्व से ही संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं उद्योग, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और खेल जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रही हैं, वहीं महिलाएं सेना में भी देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को एक मिशन के रूप में आगे बढ़ाया है। हर घर शौचालय जैसे अभियान ने महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित की, लेकिन उस समय भी कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने इसका मजाक उड़ाया। 

जबकि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा परिवर्तन थी। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अपने घर के सपने को साकार किया। हरियाणा में पिछले लगभग 11 वर्षों में करीब 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है।

55 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो महिलाओं को चार-चार दिन गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर प्रदान करने की व्यवस्था की।वहीं, कांग्रेस शासन में महिलाओं को तीन-तीन किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था, जबकि श्री नरेंद्र मोदी ने तो हर घर में नल से स्वच्छ जल की व्यवस्था की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया। वह समय देश को विकसित करने और गरीबों के जीवन को बदलने का समय था। लेकिन उस समय तो विपक्ष ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस और विपक्षी दलों से यह प्रश्न पूछना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने महिलाओं को हमेशा कमजोर क्यों समझा। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरोध में किए गए इस काम को परमात्मा भी माफ नहीं करेगा। विपक्ष केवल झूठ बोलता है और यह हर रोज यह सोचते हैं कि कल क्या नया झूठ बोलना है। देश की जनता सब समझ रही है। पिछले साढ़े 11 वर्षों में जनकल्याण के कितने ही कार्य हुए हैं, लेकिन विपक्ष ने किसी एक कार्य की भी प्रशंसा नहीं कि। 

उनकी जुबान से केवल ऐसे शब्द निकलते हैं कि मोदी आतंकवादी है। इस प्रकार की गाली देने से विपक्ष की ही जुबान गंदी हो रही है।

कांग्रेस ने देश में जो समस्याएं खड़ी की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका समाधान कर रहे

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को आज देश के लोग नकार चुके हैं। विपक्ष को केवल एक ही खतरा है कि यदि महिलाओं को अधिकार मिल गए तो उनकी राजनीतिक दुकानदारी खत्म हो जाएगी। यह लोग देश की सेवा नहीं कर रहे बल्कि देश में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। 

धारा 370, नक्सलवाद जैसी समस्याएं जो कांग्रेस ने खड़ी की थी, उनका समाधान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार कर रहे हैं। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं जबकि कांग्रेस शासन में तो 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे आ गए थे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में एकतरफा माहौल है। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कल्याणकारी नीतियों का लाभ देश की जनता को मिल रहा है उसकी चर्चा बंगाल में और देशभर में हो रही है। आने वाले समय में बंगाल में बदलाव होगा। इतना ही नहीं पंजाब में भी आने वाला समय कमल का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा है कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Cabinet Decisions Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD