Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

अनिल विज के प्रयासों से तह-बाजारी के दुकानदारों को मिला दुकानों का मालिकाना हक, रजिस्ट्रियां हुई

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 18:24 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योजना के तहत तह-बाजारी के दर्जनों दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिला और उनकी दुकानों की रजिस्ट्रियां हुई जिसपर दुकानदारों ने आज मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर राय मार्केट एवं अन्य बाजारों से दर्जनों तह-बाजारी के दुकानदार पहुंचे।

दुकानदार विनोद कुमार, अरूण साहू, सोनू दुआ, सुखविंद्र दुआ, वेदप्रकाश, सन्नी, मोंटी साहू, अभिषेक, सुभाष शर्मा, बिट्‌टू सचदेवा सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी को इस योजना का लाभ मिल सका था और आज उन्हीं की बदौलत तह-बाजारी के दुकानदार अपनी दुकानों के मालिक बन सके हैं और उनकी दुकानों की रजिस्ट्रियां हो सकी है। इससे पहले वह नगर परिषद के किराएदार थे मगर अब वह दुकानों के मालिक है और दुकानों का नए सिरे से निर्माण करवा सकते हैं। 

दुकानदारों ने कहा वह दशकों से पुरानी दुकानों में ही अपना कारोबार चला रहे थे और अब मंत्री अनिल विज की वजह से वह दुकानों को नए सिरे से बना सकेंगे साथ ही वह दुकानों के मालिक बन सके है। सभी दुकानदारों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का इस कार्य के लिए धन्यवाद जताया। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योजना में अम्बाला छावनी को सम्मिलित किया गया था और नगर परिषद के 20 वर्ष से पुराने किराएदार व तह-बाजारी दुकानों के हजारों दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल सका था। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD