Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

सुखजिंदर सिंह रंधावा का बड़ा आरोप : पंजाब में कानून नहीं, डर का माहौल -कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

बेअदबी पर पुराने मामलों को शामिल करने और ट्रांसफर केसों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 11:14 IST

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बेअदबी कानून को लेकर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार यह साफ करे कि यह कानून प्रभावी ढंग से लागू होगा या “खरड़ से निकलकर चंडीगढ़ पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देगा।”रंधावा ने कहा कि बेअदबी से जुड़े पुराने मामलों को भी इस नए कानून के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जो मामले चंडीगढ़ ट्रांसफर किए गए हैं, उन पर यह कानून लागू होगा या नहीं-इस पर सरकार तुरंत स्थिति स्पष्ट करे।उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि “सरकार के संरक्षण में गैंगस्टर और आतंकवादी मिलकर राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं।”गुरदासपुर क्षेत्र का उदाहरण देते हुए रंधावा ने कहा कि हाल ही में एक ज्वेलर से करीब 8 करोड़ रुपये की लूट हुई, जिसमें हमलावरों ने सरेआम गोलियां चलाईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी। लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग पौने दो करोड़ रुपये की रिकवरी दिखाई, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार है और पूरी रकम बरामद नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यह गुरदासपुर शहर में चौथी बड़ी लूट की घटना है, जो कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाती है।

रंधावा ने कहा कि अमृतसर से गुरदासपुर बॉर्डर तक के दौरे के दौरान उन्हें एक भी पुलिस नाका नजर नहीं आया और कई थानों में अधिकारी तक मौजूद नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि थानों को “बंकर” में बदल दिया गया है, जहां ऊंची दीवारें, तारबंदी और करंट जैसी व्यवस्थाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। जेल प्रशासन को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि “यह पहली बार है कि पंजाब में गैंगस्टरों को खुले तौर पर प्रचार और विशेष सुविधाएं मिल रही हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि इस संबंध में सरकार का क्या रुख है और जिम्मेदार जेल अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है।रंधावा ने कहा कि उनके गृह मंत्री कार्यकाल के दौरान जेलों में अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी, जो आज भी एक मिसाल है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले आतंकवाद के दौर में भी कोई आतंकवादी या उससे जुड़े लोग जनप्रतिनिधि नहीं बन पाए, लेकिन वर्तमान में सरकार ऐसे तत्वों को राजनीतिक संरक्षण दे रही है। सरकार के प्रचार-प्रसार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि “फर्स्ट टाइम इन पंजाब” के नाम पर जारी विज्ञापनों में मुख्यमंत्री की छवि को इस तरह प्रस्तुत किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

अंत में रंधावा ने कहा कि पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत ठोस कदम उठाए और बेअदबी कानून से जुड़ी सभी शंकाओं को दूर करे, ताकि जनता का भरोसा बहाल हो सके।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD