Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मानसून से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करें, जलभराव से नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी- विपुल गोयल

गुरुग्राम में हुई समीक्षा बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद व मानेसर के अधिकारियों को दिए निर्देश

Vipul Goel, Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 13:26 IST

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने गुरुग्राम स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर के अधिकारियों के साथ मानसून तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार मानसून के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निकाय मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई व मरम्मत कार्य मानसून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पंप, मशीनरी और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि नहीं होनी चाहिए।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, जीएमडीए के सीईओ श्री पी सी मीणा, फरीदाबाद निगमायुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा, गुरुग्राम निगमायुक्त श्री प्रदीप दहिया, गुरुग्राम उपायुक्त श्री उत्तम सिंह, फरीदाबाद के उपायुक्त श्री आयुष सिन्हा, मानेसर निगमायुक्त श्री प्रदीप सिंह, एचएसवीपी प्रशासक श्री वैशाली सिंह, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक श्री शाश्वत सांगवान  सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

तीनों शहरों की तैयारियों की समीक्षा, जलभराव नियंत्रण पर विशेष फोकस

बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर नगर निगमों द्वारा मानसून को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जलभराव संभावित स्थानों की पहचान, ड्रेनों की सफाई, स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन की स्थिति, सीवरेज व्यवस्था और रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

गुरुग्राम में 159 जलभराव हॉटस्पॉट चिन्हित

बैठक में बताया गया कि गुरुग्राम में कुल 159 जलभराव संभावित स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें 4 अत्यधिक गंभीर, 39 गंभीर, 56 मध्यम और 60 मामूली श्रेणी के स्थान शामिल हैं। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ड्रेनों की सफाई और मरम्मत कार्य तेज गति से जारी है। कुल 607 किमी ड्रेन में से 408.59 किमी की सफाई पूरी हो चुकी है तथा शेष कार्य 31 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

ड्रेन से संबंधित 97 कार्यों में से 72 पूरे हो गए हैं तथा शेष प्रगति पर हैं। मानसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए 109 पंप और 63 सक्शन टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। गुरुग्राम में कुल 468 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं में से 309 कार्यशील हैं, जबकि 159 को दुरुस्त किया जा रहा है। इनकी मरम्मत और सफाई से जलभराव की समस्या कम करने और भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

मानेसर में ड्रेनों की सफाई और नई योजनाएं

मानेसर नगर निगम ने मानसून से पहले 54.56 किमी लंबाई की 23 बड़े ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू किया है। साथ ही 42 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का रखरखाव और नए सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

फरीदाबाद में व्यापक ड्रेनेज प्लान

फरीदाबाद में 157 ड्रेनों (196 किमी) की सफाई का कार्य किया जा रहा है, जिसे 15 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 40 से अधिक संवेदनशील जलभराव बिंदुओं की पहचान कर वहां विशेष निगरानी की जा रही है।

समयबद्ध कार्य और बेहतर समन्वय पर जोर

मंत्री श्री विपुल गोयल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्ट्रे कैटल फ्री अभियान को प्रभावी रूप से चलाने तथा फरीदाबाद रोड को मलबा मुक्त करने के निर्देश भी दिए।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD