Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को लोक समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

सरकार की लोक कल्याण योजनाओं और प्रोग्रामों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर दिया जोर

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 10:39 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उन्हें लोक समस्याओं का उचित और समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने लोगों की हर समस्या को पूरी गंभीरता से लेने और उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पेशेवर ढंग से और पूर्ण तालमेल के साथ काम करें, ताकि लोगों को और भी बेहतर तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

इस मौके पर मुख्य प्रशासक जे.डी.ए. नितेश कुमार जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैनी भी मौजूद थे।श्री वालिया ने एस.डी.एम. को भी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सामने आने वाली समस्याओं की उचित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उनका समय पर निपटारा करके लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

सरकार की लोक कल्याण योजनाओं और प्रोग्रामों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक योग्य और जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर लोग हमारे पास नहीं पहुंच सकते तो उनके पास पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही और समर्पण की भावना के साथ निभाएं और लोगों की भलाई व बेहतरी को अपनी मुख्य प्राथमिकता बनाएं, ताकि उनके प्रशासन में लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।इस बैठक में सभी एस.डी.एम., सिविल सर्जन, जिला राजस्व अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD