Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

"पंजाब शिक्षा क्रांति" : तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना के स्कूलों में ब्यूटी एंड वैलनेस लैब और स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन

पंजाब सरकार ने शिक्षा बजट में किया बड़ा इजाफा, स्कूलों तक पहुंची ग्रांट

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना (लुधियाना , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 13:55 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने वर्ष 2021-22 में शिक्षा बजट 12,657 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2026-27 में 19,279 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पंजाब के किसी भी क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी अलॉटमेंट है। यह राशि केवल कागजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर स्कूल तक पहुंचाई गई है।ये विचार कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने “पंजाब शिक्षा क्रांति” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को खन्ना हलके के रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल में 13.2 लाख रुपये की लागत से बनी “ब्यूटी एंड वेलनेस लैब” और सरकारी मिडिल स्कूल खन्ना खुर्द में 9.55 लाख रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्लासरूम के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब के सरकारी स्कूलों में बेहतरीन प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल, खन्ना में पहले पंजाब सरकार की ग्रांट से एक बड़े हॉल का निर्माण किया गया और अब इसी हॉल में 13.2 लाख रुपये की लागत से “ब्यूटी एंड वेलनेस लैब” स्थापित की गई है।उन्होंने बताया कि इस लैब में 4 बड़ी सैलून कुर्सियां, 2 शैंपू स्टेशन, 2 फेशियल बेड, 1 हाई ड्रॉ फेशियल मशीन, 1 स्किन टेस्टिंग मशीन, 1 फेस स्टीमर, 1 हेड स्टीमर, 1 गैल्वेनिक मशीन, 1 स्टेरिलाइजर, 1 मैनिक्योर और पैडीक्योर कुर्सी सहित आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। 

इसके अलावा छात्रों की सुविधा के लिए लैब में एसी भी लगाया गया है।उन्होंने कहा कि 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाने के लिए इस लैब में 2 साल का कोर्स चलाया जाएगा, जिसमें फेशियल, ब्लीच, मेहंदी, मेकअप, हेयर स्टाइल, हेयर कटिंग, हेयर स्पा, हेयर ट्रीटमेंट, हैंड मसाज, मैनिक्योर और पेडिक्योर जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि छात्र आत्मनिर्भर बन सकें।उन्होंने यह भी बताया कि इसी स्कूल के दूसरे बड़े हॉल में पंजाब सरकार द्वारा शूटिंग रेंज तैयार की गई है, जहां से कई छात्र ब्लॉक, जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

मंत्री सौंद ने सरकारी मिडिल स्कूल खन्ना खुर्द में 9.55 लाख रुपये की लागत से बने स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन करते हुए बताया कि इसमें 75 इंच का एलईडी पैनल, 20 ड्यूल डेस्क, लेक्चर स्टैंड, टेबल, कुर्सी, व्हाइट बोर्ड, चार पंखे, इनवर्टर और कैमरा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि विद्यार्थी आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकें।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। 

पूरे राज्य में लगभग 8800 नए क्लासरूम और 30 हजार नए बाथरूम बनाए गए हैं, साथ ही करीब 1 लाख नए डेस्क खरीदे गए हैं, ताकि कोई भी बच्चा खराब डेस्क पर बैठकर पढ़ने को मजबूर न हो। इसके अलावा स्कूलों में नए अध्यापकों की भर्ती भी की गई है।मंत्री ने दावा किया कि देश के 28 राज्यों में पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। 

उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में करीब 20 हजार बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में लाइब्रेरी, चारदीवारी, नए कमरे, साइंस लैब जैसे अधूरे काम भी पूरे किए गए हैं। शिक्षा में सुधार के लिए अध्यापकों को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है, ताकि स्कूलों में किसी प्रकार की कमी न रहे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार क्रांति ला रही है और आने वाले समय में भी ऐसे कई बड़े प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे।

इस मौके पर रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल खन्ना के मुख्य अध्यापक बलविंदर सिंह, सरकारी मिडिल स्कूल खन्ना खुर्द की इंचार्ज सुषमा रानी, हरकिरनजीत कौर, जिला परिषद सदस्य मास्टर अवतार सिंह दैहिडू, शिक्षा कोऑर्डिनेटर स्वर्ण सिंह छिब्बर, पार्षद सुखमनजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान अवतार सिंह मान, अमरिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD