Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : अर्शदीप सिंह ने रिकी पोंटिंग को अपने शानदार प्रदर्शन का दिया श्रेय

Arshdeep Singh, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, Mumbai Indians, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 12:53 IST

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का विजय रथ जारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हराया। पीबीकेएस की ओर से गेंद से अर्शदीप सिंह ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप ने अपने दमदार प्रदर्शन का श्रेय हेड कोच रिकी पोंटिंग को दिया।

अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट निकाले। अर्शदीप को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद अर्शदीप ने कहा, "सबसे पहले, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इसकी शुरुआत रिकी पोंटिंग के साथ हुई एक बातचीत से हुई। मैंने उन्हें बताया कि गेंद मेरे हाथ से ठीक से नहीं निकल रही है।

उसके बाद हमारी बातचीत हुई, बुधवार को हमारा एक अच्छा सेशन हुआ और आज आप देख ही सकते हैं कि गेंद कितनी बढ़िया निकल रही है। यह सब खुद को मानसिक रूप से तरोताजा रखने के बारे में था।" अर्शदीप ने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अभी-अभी वर्ल्ड कप जीतकर आए हो और उस स्तर को बनाए रखना आसान नहीं होता।

मैं उसी गेंद पर काम कर रहा था। मैंने देखा था कि सिराज उस गेंद से बहुत सारे विकेट ले रहे थे। गेंद की सीम अच्छी आ रही थी, मैंने उसमें थोड़ा बदलाव किया और टी20 क्रिकेट में आपके सामने जो भी मौका आता है, आप उसे भुना लेते हैं। मेरा मतलब है कि मैं वाइड यॉर्कर बहुत ज्यादा डाल रहा हूं, ताकि लंबी बाउंड्री का फायदा उठाया जा सके यही मेरी योजना है।

जब बल्लेबाज जम जाता है, तो आप वाइड गेंद डालते हैं, और जब नया बल्लेबाज आता है, तो आप स्टंप्स पर आक्रमण करते हैं। मुझे आप सबका समर्थन बहुत पसंद आया। इसका बहुत सारा श्रेय मेरे सोशल मीडिया को जाता है, जहां बहुत से लोग मुझे रील्स बनाने की वजह से जानते हैं। आप आगे भी मेरी बहुत सारी रील्स देखेंगे।" अर्शदीप ने एमआई के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की।

उन्होंने रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और शेरफेन रदरफोर्ड का बड़ा विकेट अपने नाम किया। अर्शदीप ने रिकेल्टन और सूर्यकुमार को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। इस मुकाबले से पहले अर्शदीप आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। मुंबई इंडिंयस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए।

एमआई की ओर से रोहित शर्मा के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में लौटे क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, नमन धीर ने 50 रनों का योगदान दिया। पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन की 39 गेंदों में खेली गई 80 रनों की नाबाद पारी और श्रेयस अय्यर की 66 रनों की दमदार पारी के बूते 196 रनों के लक्ष्य को 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रभसिमरन और अय्यर ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी निभाई और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया।

 

Tags: Arshdeep Singh , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , Mumbai Indians , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD