Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार के दर्द का एहसास कराते हैं जुनैद खान

Junaid Khan, Sai Pallavi, Ek Din, Ek Din Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 16:13 IST

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही जादू होता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। ऐसी ही एक फिल्म 'एक दिन' काफी चर्चा में है, जो आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है, क्योंकि इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बीच मेकर्स ने गुरुवार को इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया।

ट्रेलर की शुरुआत एक ऑफिस लाइफ से होती है, जहां जुनैद खान का किरदार एक शर्मीले और शांत स्वभाव के युवक का होता है। वह अपने ही ऑफिस में काम करने वाली मीरा, यानी साई पल्लवी को पसंद करता है, लेकिन अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं कर पाता। उसकी यह झिझक और एकतरफा प्यार कहानी को दिल के करीब बनाती है।

ट्रेलर में आगे दिखाया गया कि कैसे वह दूर से ही मीरा को देखता है और अपने मन में उसके साथ एक दुनिया बसाता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब ऑफिस के काम के सिलसिले में पूरी टीम जापान जाती है। यहीं से ट्रेलर और दिलचस्प हो जाता है। जापान में मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया हो जाता है।

इस स्थिति में इंसान कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो देता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस हालत में मीरा को सिर्फ जुनैद ही याद रहता है, क्योंकि उन्होंने उसकी जान बचाई थी। डॉक्टर जुनैद को बताती है कि एक दिन के लिए उसकी याददाश्त चली गई है, लेकिन जैसे ही मीरा की याददाश्त वापस आएगी, वह यह दिन भूल जाएगी।

इसके बाद ट्रेलर में दोनों के बीच का रिश्ता धीरे-धीरे गहराता हुआ दिखाया गया है। जुनैद का किरदार जानता है कि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलेगा, क्योंकि मीरा अगले ही दिन सब भूल जाएगी। इसके बावजूद, वह उस एक दिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करता है। दोनों के बीच बिताए गए पल, छोटी-छोटी खुशियां और साथ का एहसास ट्रेलर को बेहद इमोशनल बना देता है।

ट्रेलर में प्यार के साथ-साथ दर्द का भी एहसास दिखाया गया है। जुनैद का किरदार हर पल को जीता है, जबकि उसे पता है कि यह सब अगले दिन खत्म हो जाएगा। यही अधूरापन और दर्द इस कहानी को खास बनाता है। जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी असरदार नजर आ रही है। 'एक दिन' एक रोमांटिक-ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसके अलावा, आमिर खान और मंसूर खान भी इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

Tags: Junaid Khan , Sai Pallavi , Ek Din , Ek Din Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD