Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में लॉरी से कार की टक्कर में आठ तीर्थयात्रियों की मौत

Tragedy, Accident, Road Accident, Kurnool, Andhra Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कुरनूल , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 14:47 IST

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा मन्ट्रालयम मंडल के चिलकलडोना इलाके के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर लॉरी से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री गाड़ी में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कुल 8 लोगों की जान गई है। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक कर्नाटक के रहने वाले श्रद्धालु थे, जो मंत्रालयम मंदिर दर्शन के लिए आए थे।

वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम तेजी से किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी वजह साफ हो पाएगी। गौरतलब है कि यह हादसा हाल ही में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में हुए बस हादसे के बाद सामने आया है, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हुए थे। यह बस आनंदपुर साहिब से बैसाखी के मौके पर दर्शन कर लौट रही थी, तभी रास्ते में खराबी आने के बाद पलट गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घायलों का इलाज फिलहाल नजदीकी अस्पतालों में जारी है।

 

Tags: Tragedy , Accident , Road Accident , Kurnool , Andhra Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD