Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

"नारी शक्ति वंदन अधिनियम" महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ सेक्टर 38 में "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम आयोजित

Nayab Singh Saini, Shruti Choudhary, Jatinder Pal Malhotra, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 13:48 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ के सेक्टर 38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी उपस्थित थी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्षों तक हमारी व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को सीमित करने का प्रयास हुआ। वे घर की चारदीवारी तक सीमित कर दी गईं, निर्णय लेने की प्रक्रिया से दूर रखी गईं। फिर भी रानी पद्मावती, रानी दुर्गावती, चांदबीबी, रानी लक्ष्मीबाई जैसी कुछ नारियों ने इस काल में भी अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता की छाप छोड़ी है।

उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2015 में जब मोदी जी ने हरियाणा के पानीपत से "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" का नारा दिया तो उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी। यही नहीं, पूरे समाज का मन भी बदला और बेटियों को बचाने व पढ़ाने का एक अभियान शुरू हो गया। उसी का परिणाम है कि आज देश में लिंगानुपात में बड़ा सुधार हुआ है। उस समय हरियाणा का लिंगानुपात 871 था, जो आज बढ़कर 923 हो गया है।

उन्होंने ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’  ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’, ‘मुद्रा योजना’ और ‘स्टैंड-अप इंडिया’ , ‘वन स्टॉप सेंटर योजना’, ‘महिला हेल्पलाइन-181’ और ‘निर्भया फंड’ जैसी योजनाओं को महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाला बताया।  उन्होंने आगे कहा कि  सेनाओं में महिलाओं को बड़े पदों पर नहीं रखा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सेवाओं में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान किया। सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले को मंजूरी दी गई है। इसके बाद देश के सशस्त्र बलों ने एन.डी.ए में महिलाओं के लिए प्रवेश खोल दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में हैं। इतना ही नहीं, चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में 100 से अधिक महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका को आज कौन नहीं जानता। साफ जाहिर है कि महिलाओं को जब भी अवसर दिया गया, उन्होंने स्वयं को साबित कर दिखाया। 

अब आई.आई.टी में दाखिला लेने वाली बेटियों की संख्या दोगुणा से भी अधिक हो गई है। वर्ष 2016 से पहले केवल 8 प्रतिशत बेटियों को दाखिला मिलता था। अब यह संख्या 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है।श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है जिसके बाद से पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर गांवों की हालत पहले से बहुत बेहतर हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के मान-सम्मान का जो अभियान पिछले 11 वर्षों से चलाया हुआ है, वह अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक पहुंच गया है। यह कानून वर्ष 2034 में लागू होना था, लेकिन प्रधानमंत्री जी इसे वर्ष 2029 में ही लागू करना चाहते हैं। इसीलिए, उन्होंने कल 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले यह कानून कई दशकों से लटकाया गया। पहले की सरकारों ने इसे केवल चर्चा तक सीमित रखा, लेकिन कभी भी इसे लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। कभी जातिगत आरक्षण के नाम पर, कभी राजनीतिक स्वार्थों के चलते, इस महत्वपूर्ण कानून को टालते रहे। लेकिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय को केवल राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया है। अब जब यह कानून लागू होने जा रहा है, तो यह देश की करोड़ों माताओ-बहनों के सपनों की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह कानून देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाता है। यह कानून महिलाओं को केवल भागीदारी नहीं, बल्कि नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका देता है। यह उस नए भारत की तस्वीर है, जहां बेटियां केवल सपने नहीं देखेंगी, बल्कि उन्हें साकार भी करेंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं का सशक्तीकरण होगा, यह देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी हरियाणा में महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिससे प्रदेश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अनेक महिलाओं को भी सम्मानित किया।  "स्त्री सामर्थ्य फाउंडेशन" द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में  शिवानी सैनी, भाजपा जिला प्रधान जितेंद्र पाल मल्होत्रा, चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा, पूर्व मेयर सर्वजीत कौर, हरप्रीत बबला समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Shruti Choudhary , Jatinder Pal Malhotra , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD