Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत, कई लोग घायल

Tragedy, Road Accident, Fatehgarh Sahib, Punjab
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 13:30 IST

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, करीब 40 श्रद्धालु श्रीआनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले में शामिल होने के लिए गए थे।

वापसी के दौरान हलका बस्सी पठाना के हिम्मतपुरा (भटेड़ी) के पास बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते बस नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। जानकारी के अनुसार मृतकों में एक ही गांव के कई लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया जिससे गांव में गहरा दुख और सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को बेहद भयावह बताया। एक स्थानीय निवासी के अनुसार, उसने तेज धमाके की आवाज सुनी और तुरंत मौके की ओर दौड़ा। वहां पहुंचकर देखा कि बस पलटी हुई थी और यात्री मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। 

आसपास के ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि शुरुआत में मौके पर पर्याप्त एंबुलेंस नहीं पहुंच सकीं। केवल एक एंबुलेंस आने के कारण कई घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ा, जिससे राहत कार्य में थोड़ी देरी हुई। 

हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से कई जिंदगियां बचाई जा सकीं। फतेहगढ़ साहिब हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।" उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, "पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब में श्रीआनंदपुर साहिब से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने से छह श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हो गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Fatehgarh Sahib , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD