Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

काशी में स्थित साक्षी विनायक मंदिर, जहां हर यात्री की लगती है 'हाजिरी'

Religious, Varanasi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

वाराणसी , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 13:02 IST

वाराणसी घूमने या काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए साक्षी विनायक के दर्शन करना बहुत जरूरी माना जाता है। कहा जाता है कि यहां स्वयं साक्षी विनायक भक्तों की 'हाजिरी' लगती है कि वो काशी में आए थे। यहां भगवान गणेश को साक्षी यानी गवाह के रूप में पूजा जाता है। मान्यता यह है कि जब भी कोई भक्त काशी यात्रा पर आता है, तो भगवान गणेश यहां उसकी यात्रा के गवाह बनते हैं और यह बात भगवान शिव तक पहुंचाते हैं।

यह मंदिर विश्वनाथ गली में स्थित है और भले ही आकार में बहुत बड़ा या भव्य न लगे, लेकिन इसका धार्मिक महत्व बेहद गहरा है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति काशी आकर यहां दर्शन नहीं करता, तो उसकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि आपने चाहे कितने ही बड़े मंदिरों के दर्शन कर लिए हों लेकिन अगर साक्षी विनायक के यहां हाजिरी नहीं लगी, तो यात्रा का पूरा फल नहीं मिलता।

खास तौर पर पंचकोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए तो यहां आना और भी ज्यादा जरूरी होता है। पंचकोशी परिक्रमा काशी के आसपास लगभग 10 मील की एक धार्मिक यात्रा है, जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। इस यात्रा को पूरा करने के बाद भक्त साक्षी विनायक मंदिर में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, ताकि उनकी यात्रा मान्य हो सके।

इस मंदिर की एक और खास बात यह है कि यहां भगवान गणेश के एक हाथ में कलम और दूसरे हाथ में पुस्तक है। इसका मतलब यह माना जाता है कि वे हर भक्त की यात्रा का लेखा-जोखा रखते हैं। कौन काशी आया, किसने दर्शन किए सबका रिकॉर्ड भगवान गणेश के पास रहता है। इसी वजह से उन्हें साक्षी विनायक कहा जाता है। माना जाता है कि इसका निर्माण 18वीं सदी में मराठा पेशवाओं द्वारा कराया गया था। यह एक चौकोर संरचना में बना है और देखने में सादा होने के बावजूद इसकी आस्था बहुत गहरी है।

 

Tags: Religious , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD