Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : विराट कोहली का कमाल, एमआई के खिलाफ यह मुकाम हासिल करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Mumbai Indians, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 13:36 IST

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन लगाए। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 

विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। विराट इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली एमआई के खिलाफ अब तक खेली 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं।

कोहली ने इस दौरान 7 अर्धशतक लगाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने एमआई के खिलाफ 21 पारियों में 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 977 रन बनाए हैं। वहीं, शिखर धवन 901 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई।

कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 47वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और बाबर आजम को पीछे छोड़ा। गेल-बाबर ने टी20 में 46 बार शतकीय साझेदारी की है। साल्ट शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए।

वहीं, रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाए। रजत ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने महज 16 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की नाबाद पारी खेली। डेविड ने 212 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 2 चौके और तीन छक्के लगाए।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Mumbai Indians , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD