Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पुष्कर सिंह धामी ने की पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों की समीक्षा

Pushkar Singh Dhami, Dehradun
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 13:22 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। रविवार को उन्होंने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे पर हमेशा राज्य को नई सौगातें मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक जितनी भी बार पीएम मोदी उत्तराखंड आए हैं, हर बार राज्य को कुछ न कुछ नया मिला है। इस बार भी उनके आगमन पर एक ऐतिहासिक पल होने जा रही है। धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को समर्पित करेंगे, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय मात्र दो से ढाई घंटे रह जाएगा।

उन्होंने इसे राज्यवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी बताया और कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है। उनके आने से पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहता है। उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड आएंगे। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। आज पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, पीएम मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां काली से राज्य की उन्नति एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD