Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत डेराबस्सी से 21वीं बस रवाना

Kuljit Singh Randhawa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

डेराबस्सी , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 12:29 IST

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हलका डेराबस्सी के मुबारिकपुर से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की 21वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बुजुर्गों के लिए एक विशेष पहल है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्गों के प्रति सच्ची सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने आगे बताया कि इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवागमन, रहने और भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मान सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस पहल के चलते हलके के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर में श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री वाल्मीकि तीर्थ के दर्शन करवाने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर भी दिखाया जाता है।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD