Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कांग्रेस के नेता मंडी में जाने की बजाय कांग्रेस शासित प्रदेशों का हाल देखकर आएं : नायब सिंह सैनी

विपक्ष केवल आरोप लगाता है, लेकिन हमारे पास काम का रिपोर्ट कार्ड है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Charkhi Dadri, Shruti Choudhary, Shruti Choudhry
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चरखी दादरी , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 11:09 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता से किये संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में दो रोज पहले भी श्रमिकों से किए गए मजदूरी बढ़ाने के संकल्प को सरकार ने पूरा करते हुए उनका मासिक वेतन 19 हजार 425 रुपये तक सुनिश्चित किया है। लेकिन,कांग्रेसी सिर्फ बरगलाने में जुटे है, कभी किसानों को झूठ बोल कर गुमराह करते हैं तो कभी दूसरे वर्ग को। कांग्रेस के नेता मंडी में जाने की बजाय हिमाचल जाएं, कर्नाटक जाएं, तेलंगाना जाएं और पता करके आएं कि क्या वहां की जनता से किये वायदे उनकी सरकारों ने पूरे किए हैं या नहीं।

मुख्यमंत्री शनिवार को चरखी दादरी में विकसित दादरी रैली में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 540 करोड़ 98 लाख रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दादरी विधानसभा क्षेत्र को दी। कार्यक्रम के दौरान रैली के आयोजक एवं विधायक श्री सुनील सतपाल सांगवान ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भी मौजूद थी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि चरखी-दादरी की मिट्टी अपने आप में गौरवशाली इतिहास की गवाही देती है। यहां की हवा में शौर्य है, यहां के कण-कण में वीरता बसती है। सन् 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हो, आजादी की लड़ाई हो अथवा आजादी के बाद चीन व पाकिस्तान से होने वाले युद्ध हों, यहां के जवानों ने सदा वीरता की नई मिसाल कायम की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र का समान विकास करने की दिशा में काम कर रही है। पिछले 11 वर्षों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 271 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 201 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 58 पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने अब तक दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार 364 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 303 करोड़ 30 लाख रुपये के काम हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम गति से कर रही है। आज समय की मांग है कि हम राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करें। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का विश्ववास जीतना है। विपक्ष केवल आरोप लगाता है, लेकिन हमारे पास काम का रिपोर्ट कार्ड है। हमने जो कहा, वह करके दिखाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी का विकास अब तिगुणी रफ़्तार से होगा। चरखी-दादरी को दिसम्बर, 2016 में नया जिला बनाया गया, वहीं गांव झोझू कलां और बोंद को ब्लॉक बनाया गया। सरकार इस क्षेत्र में भी तेज गति से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दादरी के लिए हाल ही में पेश किए गए बजट में खास परियोजनाएं बनाई गई है। 

इसके तहत चरखी दादरी सहित 10 जिलों में प्राकृतिक व जैविक किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए मंडियों में जगह उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही 5 जिलों के 44 जलघरों के टैंकों को आरसीसी लाइनिंग में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें चरखी दादरी के अलावा हिसार, रोहतक, झज्जर व भिवानी शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह चरखी दादरी, हांसी, झज्जर व मांडी खेड़ा के जिला अस्पतालों में अतिरिक्त 100 बिस्तरीय भवनों का निर्माण भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि चरखी दादरी सहित 12 जिलों में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण करने की योजना भी है। झज्जर-चरखी दादरी की चारमार्गीय सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। चरखी दादरी, फतेहाबाद, पंचकूला में जिला जेल तथा रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 61 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 156 वादों पर काम प्रगति पर है। आज अगर हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, तो इसके पीछे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी मार्गदर्शन है। 

‘विकसित भारत 2047’ का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामने रखा है, वह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। यह ऐसा संकल्प है, जिसमें देश का हर नागरिक भागीदार है। हम सब मिलकर ‘विकसित हरियाणा’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेंगे।

इंडी गठबंधन राजनीतिक कुर्सी ढूंढने लग जाता है:

उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध से उपजे संकट के समय पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर प्रधानमंत्री ने जनता को बड़ी राहत दी है। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन राजनीतिक कुर्सी ढूंढने के लिए भ्रम फैलाने लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक संकट के समय में सस्ती राजनीति करके वोटों की फसल काटने की विपक्षियों ने कोशिश की और गलत बयानबाजी करके भ्रम फैलाने की खूब कोशिश की, लेकिन जागरूक जनता ने उनके गलत इरादों को कामयाब नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेल और गैस की कोई कमीं नहीं है।

किसान की फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा:

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस समय रबी फसलों की खरीद का सीजन चल रहा है। सरकार ने खरीद के व्यापक प्रबंध किए हैं। 28 मार्च से सरसों की और 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रदेश में चल रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रहा है। किसानों की फसलों की सरकारी खरीद पर भी विपक्षी अपनी राजनैतिक रोटियां सैकने के लिए आजकल अनाज मंडियों में घूम रहे हैं। 

जब वे सत्ता में थे, तब उन्हें न मंडियों की सुध थी और न किसानों की चिंता। अब सरकारी खरीद की सुचारू व्यवस्था पर किसानों को बरगलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। लेकिन किसान जागरूक हैं। वे किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को मंडी में घूमने की बजाय, कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर वहां जनता से किए वायदों को पूरा किया गया या नहीं, देख कर आने की सलाह भी दी।

वर्तमान सरकार कर रही नवनिर्माण: मंत्री श्रुति चौधरी

विकसित दादरी रैली को संबोधित करते हुए सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय चौ. बंसीलाल एवं स्वर्गीय चौ. सुरेंद्र सिंह के अधूरे सपनों को मौजूदा सरकार पूरा करने में लगी हुई है। जिस प्रकार से उन्होंने हरियाणा का नवनिर्माण किया था, उसी दिशा में वर्तमान सरकार भी काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुननिर्माण की नींव रखी है। चौ. बंसीलाल ने 40 साल पहले यह नहर बनवाई थी। उसके बाद आज इसको दोबारा बनवाने का काम शुरु किया गया है, जिस पर 44 करोड़ की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के कार्यों पर दादरी हलका में 23 करोड़ की राशि के काम करवाने का प्रावधान किया गया है।

सरकार कर रही है तेजी से विकास कार्य:विधायक सुनील सतपाल सांगवान

दादरी के विधायक एवं रैली के आयोजक श्री सुनील सतपाल सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस सरकार ने युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां दी है। इसी प्रकार से विकास के कार्यो में भी सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के जो नेता पारदर्शिता की पॉलिसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उसी पार्टी के नेताओं की संतान को राजपत्रित पदों पर नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के समक्ष नौकरी की केवल एक ही शर्त रखी है, और वह है उनकी योग्यता व बौद्धिक क्षमता। 

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को दादरी हलका के विकास के लिए विभिन्न मांगों का घोषणा-पत्र भी सौंपा।इस दौरान सांसद चौधरी श्री धर्मबीर सिंह, विधायक श्री उमेद पातुवास,श्री पवन खरखौदा, श्री अनिल यादव, श्री विनोद भ्याणा, श्री कपूर सिंह वाल्मिकी, श्री मुकेश शर्मा, श्री कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री जेपी दलाल, जिलाध्यक्ष चरखीदादरी श्री सुनील इंजीनियर, जिला परिषद चेयरमैन श्री मनदीप डालावास, जिला प्रभारी श्री महेश चौहान, नगर परिषद दादरी चेयरमैन श्री बक्शीराम सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Charkhi Dadri , Shruti Choudhary , Shruti Choudhry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD