Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा

मुख्यमंत्री से मुआवज़े की मांग

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 09:22 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बीते दिनों हुई भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायज़ा लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र मजीठा के गांव नाग कलां और नाग खुर्द का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में जाकर हालात का आकलन किया।

उन्होंने कहा कि किसानों की महीनों की मेहनत एक पल में प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ जाना बेहद दुखद है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं और मक्का की फसल लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गई है। कई जगहों पर फसलें जमीन पर गिर चुकी हैं, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है।

सांसद औजला ने कहा कि किसान पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और इस तरह की मार उनके लिए बड़ा आर्थिक झटका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि तुरंत गिरदावरी करवाई जाए और सही आकलन के आधार पर प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे अगली फसल की तैयारी कर सकें।

सांसद औजला ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले समय में मुआवज़ा न केवल कम मिला था, बल्कि कई प्रभावित किसानों तक पहुंचा भी नहीं था। उन्होंने मांग की कि इस बार पूरी पारदर्शिता के साथ गिरदावरी करवाई जाए और हर किसान को उसका हक मिले।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर मदद नहीं मिली तो किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।

 उन्होंने कहा, “अगर किसान बचेगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी,” इसलिए सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा राजासांसी और अटारी क्षेत्र के कुछ गांवों में भी हुए नुकसान का जायज़ा सांसद औजला द्वारा पहले ही लिया जा चुका है, जहां उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर हलका मजीठा के इंचार्ज सरदार भगवंतपाल सिंह सचर, किसान कांग्रेस जिला अमृतसर के प्रधान सरदार परमप्रीत सिंह साबी छज्जलवड्डी, ब्लॉक प्रधान सरदार नवतेजपाल सिंह सोहिया, चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह राजू भीलोवाल, प्रधान नवदीप सिंह सोना सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD