Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म 'राका' का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

Allu Arjun, Raaka, Atlee, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 13:46 IST

फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। उनकी आने वाली फिल्म का आधिकारिक नाम और पहला लुक सामने आ गया है।

इस फिल्म का नाम 'राका' रखा गया है। इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गई है। हर तरफ इस नए लुक की चर्चा हो रही है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स, अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली ने मिलकर एक साझा पोस्ट के जरिए इस फिल्म का नाम और पहला लुक जारी किया।

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पोस्ट में कहा गया है कि यह अनुभव सीमाओं से परे होगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। साथ ही फिल्म के टाइटल से भी पर्दा उठाया। पोस्टर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें अंग्रेजी और हिंदी समेत कई भाषाएं भी शामिल हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ''एए22xए6 का नाम अब राका है। खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें।'' इस पोस्ट में मेकर्स ने अल्लू अर्जुन, एटली और दीपिका पादुकोण को टैग किया गया है। फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है।

तस्वीर में उनका सिर मुंडा हुआ है और चेहरा आधा छिपा हुआ है। उनके चेहरे के आगे किसी जंगली जानवर का पंजा दिखाई दे रहा है। उनका यह लुक बेहद खतरनाक और रहस्यमयी है। अल्लू अर्जुन के इस फर्स्ट लुक पोस्टर पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, 'जंगल का किंग, पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन... आग लगा दी'। 

दूसरे फैन ने लिखा, 'ये लुक नहीं, तूफान है… राका का इंतजार अब और नहीं हो रहा'। अन्य फैंस ने लिखा, 'पुष्पा के बाद अब राका… मजा आएगा!', 'अल्लू आप असली वाइल्ड वॉरियर लग रहे हो', 'दीपिका और अल्लू अर्जुन एक साथ? फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी पक्का।'  वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने रिलीज डेट जानने की इच्छा जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा, 'राका नहीं, ये तो रौद्र अवतार है… रिलीज डेट बता दो।'

 

Tags: Allu Arjun , Raaka , Atlee , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD