Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कर्नाटक में एलपीजी संकट, कांग्रेस का आरोप-कामगार वर्ग का आर्थिक उत्पीड़न के लिए सरकार जिम्मेदार

Siddaramaiah, DK Shivakumar, Bengaluru
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 15:38 IST

कर्नाटक में एलपीजी और ईंधन संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण राज्य में 'गंभीर' एलपीजी और ईंधन संकट पैदा हो गया है, जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है।

केपीसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि राज्य के पांच लाख से अधिक ऑटो चालकों पर इसका सीधा असर पड़ा है। उनका कहना है कि मार्च 2026 में ऑटो गैस की कीमत 58 से 61 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब कुछ ही हफ्तों में बढ़कर 105 से 120 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यानी करीब 106 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

निजी पेट्रोल पंपों पर यह कीमत 125 से 135 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की भी बात कही गई है। बेंगलुरु की स्थिति का जिक्र करते हुए बयान में कहा गया कि पहले जहां 60-70 एलपीजी और सीएनजी स्टेशन चालू थे, अब उनकी संख्या घटकर सिर्फ 10-15 रह गई है यानी करीब 80 प्रतिशत स्टेशन बंद हो चुके हैं। इसके साथ ही रोजाना सप्लाई भी 12,000 लीटर से घटकर 6,000 लीटर रह गई है।

कई जगहों पर प्रति वाहन केवल 400 रुपए तक का ईंधन देने की सीमा तय कर दी गई है। ऑटो चालक सुबह से लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं और कई बार बिना ईंधन लिए लौटना पड़ता है। कांग्रेस नेताओं ने इस स्थिति को सिर्फ महंगाई नहीं, बल्कि 'कामगार वर्ग का आर्थिक उत्पीड़न' बताया। उन्होंने केंद्र के उस सुझाव की भी आलोचना की, जिसमें पेट्रोल पर वापस जाने की बात कही गई थी।

उनका कहना है कि पेट्रोल पहले से महंगा है और कई वाहन पहले ही गैस पर शिफ्ट हो चुके हैं, ऐसे में यह सुझाव व्यवहारिक नहीं है। इसके अलावा, व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया गया। 1 अप्रैल को कीमत में 200 रुपए की वृद्धि के बाद सिलेंडर का दाम 2,000 रुपए के पार पहुंच गया है और फिलहाल यह करीब 2,161 रुपए है।

आरोप है कि ब्लैक मार्केट में यही सिलेंडर 6,000 रुपए तक बिक रहा है, जिससे छोटे होटल, ढाबे, ठेले वाले और फूड डिलीवरी से जुड़े लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस ने कहा कि देश में एलपीजी सप्लाई ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के जरिए होती है, इसलिए इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। उन्होंने प्रशासनिक विफलता और समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

साथ ही, एलपीजी की कालाबाजारी को लेकर भी चिंता जताई और आगामी चुनावों के बाद ईंधन कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई। कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक से जुड़े भाजपा और जेडी (एस) के केंद्रीय मंत्रियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें या तो जिम्मेदारी लेनी चाहिए या इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने इस स्थिति को 'रोजगार संकट' बताते हुए चेतावनी दी कि इसका असर दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट के उपचुनावों के साथ-साथ आने वाले अन्य चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

 

Tags: Siddaramaiah , DK Shivakumar , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD