Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिनेमाई सितारों के बीच चमके पंजाबी गायक डॉ. सतिंदर सरताज, तस्वीरों के साथ बयां किए जज्बात

Vicky Kaushal, Satinder Sartaaj, Music, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 13:31 IST

हाल ही में प्रतिष्ठित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया। फिल्म जगत के कई बड़े सितारे इस शो में शामिल हुए। मशहूर पंजाबी कवि और गायक डॉ. सतिंदर सरताज भी इस आयोजन में शामिल हुए और इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने।

सोमवार को उन्होंने आयोजन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। पोस्ट में उन्होंने सभी लोगों से मिलने वाले प्यार के लिए आभार जताया। गायक ने लिखा, "प्यार, कला और साथ का एक खूबसूरत पल। मुंबई और पंजाब में कई रिश्ते हैं और पंजाब उन रिश्तों का दिल है। इतना स्नेह और प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।"

गायक की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन पर हर कोई गायक के कला की जमकर सराहना कर रहे हैं। फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के साथ कई धुरंधरों को एक अलग पहचान दिलाई। इस लिस्ट में सतिंदर सरताज का नाम शामिल हैं। हालांकि, धुरंधर से पहले भी उनकी गायकी के कई लोग दीवाने थे लेकिन इस फिल्म में उनके गाने ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी।

सतिंदर सरताज एक प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक, गीतकार, कवि और अभिनेता हैं, जो अपनी रूहानी गायकी और सादगी के लिए जाने जाते हैं। होशियारपुर के मूल निवासी सरताज ने सूफी गायन में पीएचडी की है और वे 'साईं', 'हस्सी', और 'उदारियां' जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 2017 की फिल्म 'द ब्लैक प्रिंस' से अभिनय की शुरुआत की।

सतिंदर सरताज सिर्फ एक बेहतरीन गायक ही नहीं बल्कि संगीत के विद्वान भी हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से सूफी संगीत में पीएचडी की है। इसके अलावा, उन्होंने कई सालों तक संगीत सिखाया, जो उनके शास्त्रीय और आध्यात्मिक संगीत के प्रति समर्पण को दिखाता है। सरताज को सबसे ज्यादा पहचान उनके गाने ‘साईं’ से मिली, जो दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति दी, जिनमें रॉयल अल्बर्ट हॉल भी शामिल है।

 

Tags: Vicky Kaushal , Satinder Sartaaj , Music , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD