Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आदिवासी कल्याण के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प : माणिक साहा

Manik Saha, Agartala
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अगरतला , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 12:21 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कि त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) में विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ही एकमात्र व्यवहार्य विकल्प है। ढलाई जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टीटीएएडीसी में अभी विपक्ष में बैठी भाजपा को आगे बढ़ने के लिए टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि रविवार को टीटीएएडीसी चुनावों के लिए जारी किया गया ‘संकल्प पत्र’ लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। अगर आदिवासी इलाकों में असली विकास करना है, तो भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। टिपरा मोथा पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने उसके जन्म पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उसके कई सदस्यों की जड़ें कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ी हैं।

उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए दावा किया कि दशकों तक वामपंथी शासन के दौरान राज्य में हिंसा और अशांति का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय पार्टियों पर विभाजनकारी राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है। उनका नजरिया विकास के बजाय विभाजन पर आधारित है।

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र डराने-धमकाने या दमन से नहीं चल सकता। लोगों को बातचीत और पारदर्शिता के जरिए जोड़ा जाना चाहिए। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने खुमुलवंग स्थित पार्टी के टीटीएएडीसी मुख्यालय में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया, जिसमें परिषद चुनावों से पहले 29 प्रमुख वादों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पहली बार टीटीएएडीसी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा। हमारा ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, शांति और आदिवासी समुदायों के कल्याण पर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल-इंजन सरकार के तहत एडीसी क्षेत्रों के लिए काफी फंड आवंटित किया गया है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, जल जीवन मिशन के तहत पीने के पानी की सप्लाई, और पड़ोसी मिजोरम से जातीय अशांति के बाद त्रिपुरा भागकर आए रियांग शरणार्थियों के पुनर्वास के प्रयासों की ओर इशारा किया।

 

Tags: Manik Saha , Agartala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD