Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

रानी तालाब पर बनेगा ऑडिटोरियम, पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Krishan Lal Middha, Mohan Lal Badoli, Jind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 11:58 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, सड़क सहित मुलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कई अहम घोषणाएं की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रूपये अतिरिक्त अनुदान देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जींद के विकास में किसी प्रकार की कमीं नहीं रहने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रविवार को जींद में धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल से पांडू पिंडारा गोहाना रोड का 4.5 करोड़ रुपये की लागत से डिवाडर का निर्माण किया जाएगा। ठण्डी हलवाई की दुकान से वाया रामराय गेट से झांज गेट से रूपया चौक तक मॉडल सड़क बनाने तथा रानी तालाब पर ऑडिटोरियम व पार्किंग के लिए 60 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने फायर स्टेशन का कार्यालय पुराना बस स्टैंड के स्थान पर स्थानांतरित करने और पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार की तरह विकसित करने की भी मंजूरी दी। इसी प्रकार जींद शहर की सड़कों पर आधुनिक पोल व लाइटें लगाई जाएंगी। पुराने बस स्टैंड की जमीन पर नियमानुसार संबंधित विभाग को स्थानांतरित होने पर कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मीट मार्किट को शहर के बाहर स्थानांतरित किया जाएगा, इस कार्य पर 5 करोड़ खर्च होंगे। वार्ड नंबर -30 में भूमि उपलब्ध होने पर पार्क बनाने, जुलानी में पशु अस्पताल बनाने तथा अमरहेडी में पशु अस्पताल का नया भवन बनवाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने हैबतपुर को म्हारा गांव जगमग गांव योजना से जोड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने शिव चौक वाया पंजाबी बाजार सिटी थाना क्षेत्र तक बिजली की लाइनों को 5 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड करवाने और गांव जुलानी की खेतों की बिजली की तारों को ठीक करवाया जाएगा। पैरामेडिकल कॉलेज को सामान्य अस्पताल परिसर की खाली भूमि में बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव अहीरका में उपस्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा और जींद के नागरिक अस्पताल में शव गृह का पुनर्निर्माण किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय में आर्ट ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा। एचएसवीपी कार्यालय भवन का सफीदों रोड पर 5 करोड़ से निर्माण किया जाएगा। ओम शांति, ब्राह्मण, धानक आदि सामाजिक संस्थाओं से एचएसवीपी में सैक्टर आवंटन के लिए आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार प्लॉट दिए जाएंगे। उन्होंने हांसी ब्रांच पर पुल का निर्माण और आर डी 1650 से आर डी 17900 टेल तक पुननिर्माण करवाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नहर कॉलोनी का पुननिर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। खेड़ी तलोड़ा में खेतों के रास्ते के लिए पुल का निर्माण किया जाएगा तथा इक्कस गांव में तालाब का सुधारीकरण किया जाएगा। गांव बरसौला गांव में वंश मुल्क तीर्थ का उद्धार करवाने और पांडू पिंडारा तीर्थ का 2 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण करवाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जींद रिंग रोड़ के निर्माण के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा और नई अप्रूड कॉलोनियों में सीवरेज लाइन व 10 एमएलडी एसटीपी का प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल सुविधा के लिए जींद शहर के विभिन्न स्थानों में 5 नए ट्यूबल लगाए जाएंगे। गांव कैरखेडी और अहिरका में नहरी पानी के लिए नई पाइप लाइन बिछाने की भी उन्होंने घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के मार्केटिंग बोर्ड की 15.85 कि.मी लंबाई की 6 सड़कों को 5 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा और देवी लाल चौक से रोहतक रोड़ बाईपास तक फोरलेन किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि दालमवाला होटल से एचएसवीपी वैस्टन यमुना कैनाल तक, पैराडाईज होटल से सोमनाथ मंदिर से वैश्चन यमुना कैनाल रोड को चौड़ाकरण किया जाएगा। जींद में आईएमटी संस्थान बनाने के लिए ई भूमि पोर्टल पर जमीन उपलब्ध होने पर कार्य किया जाएगा, साथ ही मार्केटिंग बोर्ड 67.42 कि.मी लंबी 25 सड़कों को डीएलपी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। 

इसी प्रकार 20.68 किमी लंबाई की 8 सड़कों के मुरम्मत के लिए 4.63 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि पीडब्लयूडी की 70.13 कि.मी लंबाई की 25 सड़कों को जोकि डीएलपी अवधि में है उन्हें सम्बन्धित एजेंसी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18.30 कि.मी लंबाई की 5 सड़कों की विशेष मरम्मत भी करवाई जाएगी, जिस पर 11 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। विभिन्न गांवों में 25 किलोमीटर लम्बाई तक के खेतों के कच्चे रास्तों को खेत खलिहान योजना के तहत पक्का करवाया जाएगा।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Krishan Lal Middha , Mohan Lal Badoli , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD