Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आढ़ती संगठन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Jind, Dr Krishan Lal Middha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 11:54 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रविवार को जींद के लोक निर्माण विश्राम गृह में स्थानीय लोगों तथा आढ़ती संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर विभिन्न जनहित एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।इस दौरान आढ़ती संगठन के प्रतिनिधियों ने फसल खरीद प्रक्रिया से संबंधित अपनी मांगों व सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश में फसल खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आढ़ती को फसल खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों और आढ़तियों दोनों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ-साथ आढ़तियों के हितों की भी पूरी तरह से रक्षा कर रही है। 

सरकार की प्राथमिकता है कि फसल खरीद प्रक्रिया में जुड़े सभी वर्गों को सुविधा मिले और उनका कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आढ़ती समुदाय भी इस व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं आढ़ती संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Jind , Dr Krishan Lal Middha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD