Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, कहा - विपक्ष का केवल एक एजेंडा, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो

पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहें नागरिक – मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Safidon, Jind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सफीदों (जींद) , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 11:22 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही कोई विजन है। विपक्ष का केवल एक एजेंडा है- भ्रम फैलाओ, झूठ बोलो और जनता को गुमराह करो। जब सच्चा विकास होता है तो झूठ की राजनीति करने वालों को तकलीफ होती है। विपक्ष के नेताओं ने केवल सत्ता का सुख भोगा, परिवारवाद को बढ़ावा दिया और जनता को वादों के जाल में फंसाकर छोड़ दिया। आज जनता जागरूक हो चुकी है और विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है, इसलिए विपक्ष का झूठ और भ्रम नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को जिला जींद के सफीदों में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत की 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 19 करोड़ 31 लाख रुपए लागत की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 30 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफीदों की यह भूमि खेती-किसानी के साथ संघर्ष और स्वाभिमान की भूमि है। एक समय था, जब यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। सड़कों की हालत खराब थी, रोजगार के लिए कुछ लोगों की चौखट पर बैठे रहना पड़ता था। विकास केवल कागजों तक सीमित था, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। प्रदेश और देश में जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प ने देश को नई ऊर्जा और दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर कार्य करते हुए हर संकट में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस वैश्विक संकट के समय में सस्ती राजनीतिक करके भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।उन्होंने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। साथ ही, गैस पाइपलाइन विस्तार को बढ़ावा देने के लिए लीज रेंट को 3 लाख रुपये से घटाकर 1 हजार रुपये किया गया है, जिससे लाखों घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सफीदों क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। गांव-गांव में पक्की सड़कें, बेहतर सिंचाई सुविधाएं और युवाओं के लिए पारदर्शी रोजगार उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सफीदों क्षेत्र में 1,594 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के 10 वर्षों में केवल 552 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले एक वर्ष में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं और साढ़े 11 वर्षों में यह संख्या 1 लाख 80 हजार तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना सहित अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। 

किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है और अब तक लाखों किसानों के खातों में सीधे भुगतान किया गया है। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे वर्तमान सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद जारी किया। बागवानी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 46 बागवानी फसलें शामिल की गई हैं। 

अब तक कुल 157 किसानों को 1 करोड़ 40 लाख 21 हजार रुपये दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर सीमा बढ़ाई है और गरीबों के लिए आवास योजनाओं के तहत लाखों घर उपलब्ध करवाए हैं।मुख्यमंत्री ने बजट 2026-27 के प्रमुख निर्णयों का उल्लेख करते हुए बताया कि किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ का गठन किया जाएगा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। वहीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना और ‘पिंक कैब’ जैसी योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।

मुख्यमंत्री का जनता से आह्वान- हरियाणा को पीछे ले जाने वाली ताकतों को देना होगा जवाब

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेता आज भी जनता को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, नया हरियाणा इस प्रकार की संकीर्ण सोच से ऊपर उठ चुका है। आज का युवा जाति नहीं, नौकरी चाहता है, धर्म नहीं, अवसर चाहता है, क्षेत्रवाद नहीं, विकास चाहता है। वर्तमान राज्य सरकार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र के लिए, बिना किसी भेदभाव के काम किया है। 

आज हरियाणा में एक नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। जहां काम बोलता है, जहां परिणाम दिखता है, जहां जनता का विश्वास सबसे ऊपर है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर विकास यात्रा को और गति दें और उन ताकतों को जवाब दें, जो हरियाणा को पीछे ले जाना चाहती हैं।

विकसित भारत–विकसित हरियाणा के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा - मोहन लाल बडौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने कहा कि यह विशाल जनसभा न केवल जनता के विश्वास को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का भी प्रमाण है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरे हरियाणा और देश में एक ही चर्चा है—मुख्यमंत्री हो तो नायब सिंह सैनी जैसा हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऐसा जनप्रिय और विकासोन्मुख नेतृत्व मिला है, जिसने विकास की रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। “हरियाणा एक-हरियाणवी एक” के मंत्र को मजबूत करते हुए सरकार प्रदेश के हर कोने में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित कर रही है।श्री बडौली ने सफीदों के विकास को लेकर बड़ा भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया जाएगा। 

इनमें नए स्कूलों और अस्पतालों का निर्माण, बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रांसफॉर्मर व पावर हाउस, पशु अस्पताल और सड़कों का विस्तार शामिल है।उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जिस प्रकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन मिला, उसी प्रकार आगे भी पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–विकसित हरियाणा” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विधायक राम कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत, क्षेत्रीय विकास की प्रमुख मांगें रखीं

रैली के संयोजक सफीदों के विधायक श्री राम कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी नेतृत्व क्षमता ने सरकार को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को मजबूती दी और हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। हरियाणा की जनता आज मुख्यमंत्री के कार्यों से संतुष्ट है और प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश ने एक नई दिशा प्राप्त की है।

विधायक ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। विधायक ने सफीदों क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों को भी विस्तार से रखा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सफीदों की जनता की इन सभी मांगों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री कृष्ण कुमार बेदी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Safidon , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD