Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

लाल चंद कटारूचक्क द्वारा गेहूं की खरीद सीजन के मद्देनजर 8 लाख से अधिक किसानों की सुविधा के किए व्यापक प्रबंधों की समीक्षा की

Lal Chand Kataruchak
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जालंधर , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 09:56 IST

पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में आने वाले गेहूं के खरीद सीजन के दौरान मंडियों में लाई गई फसल के एक-एक दाने की खरीद के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीजन के दौरान 8 लाख से अधिक किसानों की सुविधा के लिए पहले ही व्यापक तैयारियां कर ली है।

कैबिनेट मंत्री जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और लुधियाना जिलों के सीनियर अधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों और लेबर ठेकेदारों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में इस साल गेहूं की बंपर फसल होने की उम्मीद है और 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे सीजन के दौरान सुचारू खरीद कार्यों के लिए गेहूं की खरीद हेतु 30,973 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट पहले ही प्राप्त कर ली है। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि उपज के उचित प्रबंधन के लिए जरूरी बोरियों के साथ-साथ जरूरी भंडारण स्थान और क्रेटों का प्रबंध किया गया है।

उन्होंने कहा कि फसल की भारी आमद के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में 1,897 खरीद केंद्र (मंडियां) स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपनी गेहूं की बिक्री कर सकते है। बंपर फसल को ध्यान में रखते हुए कई अस्थायी खरीद केंद्र भी स्थापित किए गए है। श्री कटारूचक्क ने किसानों को भरोसा दिलाया कि फसल की खरीद के 24 घंटों के अंदर उन्हें अदायगी प्राप्त हो जाएगी। 

उन्होंने बताया कि गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने 122 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित खरीद लक्ष्य के मुकाबले 132 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद को संभालने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है, जिससे पूरे सीजन के दौरान जरूरी अतिरिक्त क्षमता और सुचारू खरीद कार्य सुनिश्चित किए जा सकेंगे। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा खरीद में लगे मजदूरों के लिए मजदूरी दरों में वृद्धि की गई है। इसी तरह, यह सुनिश्चित बनाने के लिए कि किसानों को कोई मुश्किल पेश न आए, 51 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की फसल को खुले प्लिंथों में रखने के लिए प्रबंध पहले ही किए जा चुके है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा गेहूं की फसल के लिए जरूरी जगह सुनिश्चित बनाने के लिए अप्रैल में 409 स्पेशल और मई में 449 स्पेशल के लिए मांग की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान अदायगी, लिफ्टिंग और बोरियों से संबंधित मुद्दे किसानों की मुख्य चिंताएं थी, जिस कारण अक्सर उन्हें कई दिनों तक मंडियों में रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान इन मुद्दों को हल किया है और यह सुनिश्चित किया है कि बोरियों की कोई कमी न रहे।

इसी तरह, लिफ्टिंग और समय पर अदायगियों से संबंधित लंबे समय से लटक रहे मुद्दे भी हल कर दिए गए है। कैबिनेट मंत्री ने किसानों द्वारा लाई गई फसल के दाने-दाने को खरीदने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गेहूं और धान की खरीद कार्यों को सुचारू बनाने के लिए पिछले चार सालों के दौरान सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

समीक्षा बैठक के दौरान श्री कटारूचक्क ने किसानों के लिए मंडियों में सफाई, पीने के पानी की उपलब्धता, रोशनी के प्रबंध और शेडों समेत अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद सीजन के दौरान अपनी संबंधित मंडियों में मौजूद रहे ताकि किसानों को किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े पैमाने पर खरीद कार्य को उचित ढंग से चलाने की राज्य की योग्यता पर गर्व व्यक्त किया।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD